2012-12-28 16:42:34

काथलिक चिकित्सक का कहना दिल्ली गैंगरेप घटना जीवन पर ही हमला


मुम्बई भारत 28 दिसम्बर 2012(एशिया न्यूज) भारतीय काथलिक चिकित्सक और जीवन संबंधी परमधर्मपीठीय अकादमी के सदस्य डा पास्कोल कारवाल्हो ने दिल्ली में गत रविवार को चलती बस में सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई 23 वर्षीय छात्रा के प्रकरण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कि यह न केवल भयानक हिंसक कृत्य है लेकिन जीवन पर ही हमला है। परिवार, संस्थाएं और फिल्में पुरूष को उसकी आक्रामकता तथा महिला का स्वामित्व के आधार पर परिभाषित करती हैं। इन अपराधों के लिए कठोर दंड का प्रावधान किये जाने की जरूरत है, लिंग भेद को दूर करने सहित शिक्षा और आर्थिक स्वावलंबन को बढावा दिया जाना चाहिए। हादसे की शिकार हुई युवती को नई दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में तीन आपरेशन करने के बाद सिंगापुर के माऊंट एलिजाबेथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत बहुत नाजुक बतायी गयी है। इस भयानक और घृणित कुकृत्य के बाद नागर समाज कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहा है तथा महिला संगठन, राजनेता और विद्यार्थी सरकार से माँग कर रहे हैं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाये।

डा कारवाल्हो ने कहा कि न्याय और लिंग समानता को बढ़ावा देकर तथा शिक्षा और आर्थिक स्वावलंबन का प्रसार कर ही देश लड़कियों लड़कों और महिलाओं के लिए सच्ची प्रतिष्ठा और स्वायतत्ता सुनिश्चित कर सकता है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि न केवल घरों में लेकिन संस्थानों, मीडिया और शैक्षणिक पद्धति में भी भारतीय पितृसत्तात्मक मानसिकता का निरंतर प्रस्ताव किया जाता है। महिलाओं के खिलाफ की जानेवाले अनेक अपराधों में, यौन हिंसा सबसे अधिक व्यापक है तथा नयी दिल्ली में इस अपराध की दर सबसे अधिक है। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के अनुसार सन 2010 में बलात्कार के 414 मामले दर्ज किये गये। एक अध्ययन के अनुसार रिपोर्ट किये गये हर मामले के अनुपात में 50 मामले दर्ज नहीं कराये जाते हैं। सन 2012 में दिल्ली में बलात्कार के 635 मामले दर्ज किये गये जो सन 2011 में 564 था। सन 2012 में बलात्कार के मामलों में 754 लोग गिरफ्तार किये गये।

उन्होंने कहा कि समस्या की गंभीरता आंकड़ों से कहीं अधिक है। इस समस्या की रोकथाम के लिए कड़े कानूनों सहित फास्ट ट्रैक अदालती कार्यवाही मदद कर सकती हैं लेकिन साथ ही मानसिकता परिवर्तन जरूरी है जिसका परिणाम सबके बीच समानता तथा सशक्तिकरण होगा।







All the contents on this site are copyrighted ©.