2012-12-22 17:51:43

इस्राएल के राष्ट्रपति ने विश्व के ईसाईयों को क्रिसमस की शुभकामना दी


हैफा इस्राएल 22 दिसम्बर (जेनिथ) इस्राएल के राष्ट्रपति सिमोन पेरेस ने हैफा स्थित महाधर्माध्यक्ष चाकुर के आधिकारिक निवास का 21 दिसम्बर को दौरा किया। उन्होंने लिबलिन स्थित किश्चियन अरेबिक स्कूल के बच्चों के गायन मंडली के साथ पारम्परिक क्रिसमस गीतों का गायन किया। उन्होंने भाषण देते हुए इस्राएल तथा विश्व के ईसाईयों को पर्व की शुभकामनाएँ दी और कहा यह उनके लिए सौभाग्य है कि इस्राएल के राष्ट्रपति के रूप में वे इस्राएल के सब नागरिकों की ओर से सम्पूर्ण विश्व के मसीही जगत् को हैप्पी क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हैं तथा यह आशा व्यक्त करते हैं कि मध्य पूर्व क्षेत्र शांति और समृद्धि के युग में प्रवेश करेगा। उन्होंने कहा कि सब पवित्र स्थलों तथा हर एक जन के लिए धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करने के लिए इस्राएल समर्पित है। होली लैंड में यहूदियों ईसाईयों और मुसलमानों के मध्य सहअस्तित्व जारी रहेगी। हैफा शहर जो शांति और सहअस्तित्व का मोडल है इसके द्वारा वे पूरे दुनिया के लिए एक स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं- सब धर्मों और सब देशों के मध्य शांति और एकता का संदेश है।

राष्ट्रपति पेरेस ने इस्राएल और वाटिकन के मध्य सकारात्मक संबंध पर जोर दिया और कहा कि यह आराधना की स्वतंत्रता के प्रति इस्राएल के समर्पण का प्रतिबिम्बित करता है। संत पापा के प्रति गहन सम्मान है तथा ईसाई जगत् में अच्छे संबंधों को बनाये रखने के लिए उनकी चिंता और कार्यों की वे सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि येरूसालेम और वाटिकन के मध्य संबंध उत्तम और अबतक में सबसे अच्छी स्थिति में हैं। इस्राएल में रह रहे ईसाई समुदाय के सदस्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस्राएल में ईसाई समुदाय की उपस्थिति तथा ईसाईयों द्वारा स्वयं को अपने घर में होने का अनुभव करने के लिए उन्हें गर्व है जो अपने तरीके से ही ईश्वर की आराधना कर सकते हैं तथा अपनी परम्पराओं को जारी रखे हैं। उन्हें और सम्पूर्ण विश्व के ईसाईयों को वे क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हैं।

उत्तरी इस्राएल में ईसाई समुदाय के नेता महाधर्माध्यक्ष चाकुर ने कहा कि ईसाई समुदाय को सम्बोधित करने तथा क्रिसमस और नये साल के पूर्व आकर अपनी शुभकामना देने के लिए आने हेतु वे राष्ट्रपति महोदय को धन्यवाद देते हैं। इस्राएल में ईसाई समुदाय छोटा है लेकिन इस्राएली नागरिक होने के लिए उन्हें गर्व है। यह समुदाय देश के निर्माण के लिए यहूदियों और मुसलमानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना जारी रखेगा। हैफा शहर के नगराध्यक्ष योना यहाव ने कहा कि हैफा में हम सहअस्तित्व में नहीं लेकिन एक ही अस्तित्व में रहते हैं। यहाँ सब पर्वों को सब धर्मों के लोग समानता की भावना में मनाते हैं। उनकी कामना है कि पूरे मध्य-पूर्व क्षेत्र में रह रहे सब ईसाईयों के लिए भी यह क्रिसमस इसी मनोभाव में मनाया जाये।








All the contents on this site are copyrighted ©.