2012-12-13 16:06:12

सीएनएन 2012 पुरस्कार काठमाँडू की पुष्पा बासनेट को


काठमाँडू नेपाल 13 दिसम्बर 2012 (एशिया न्यूज) नेपाल के काठमांडू स्थित संत जेवियर कोलेज से सोशल वर्क में स्नातक 28 वर्षीय पुष्पा बासनेट को सीएनएन हीरो पुरस्कार 2012 से सम्मानित किया गया है। वे सन 2005 से ही जेल में कैद महिलाओं के बच्चों की सेवा कर रही हैं जो अपनी माताओं के साथ जेल में रहने के लिए विवश हैं।

अधिकारियों के अनुसार 80 बच्चे जेल में रह रहे हैं। उन्हें सामान्य जीवन उपलब्ध कराने के लिए पुष्पा ने सन 2005 में अरली चाइलडहुड डेवलोपमेंट सेन्टर की स्थापना की। इसके द्वारा वे 4 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों की सहायता कर रही है। उन्होंने बटरफलाई होम नामक केन्द्र की भी स्थापना की जो जेल में कैद महिलाओं के बच्चों के लिए चिकित्सा, भोजन तथा आश्रय उपलब्ध करा रही है। लगभग 40 बच्चे इस केन्द्र में रह रहे हैं।

सीएनएन ने सोशल वर्क में शामिल लगभग 10 हजार उम्मीदवारों में से पुष्पा बासनेट को चुनकर पुरस्कृत किया है। यह पुरस्कार उनहें कैलिफोनिया के लोस एंजेलिस में पिछले शनिवार को आयोजित समारोह के दौरान दिया गया। पुरस्कार के रूप में दी गयी दो लाख 50 हजार डालर की राशि वाले चेक को कृतज्ञतापूर्वक स्वीकार करते हुए पुष्पा बासनेट ने कहा कि यह धन बटरफ्लाई होम के लिए जाएगा।







All the contents on this site are copyrighted ©.