2012-12-12 19:28:52

बुधवार 12 दिसम्बर 2012


हमें संत पापा का संदेश, चेतना जागरण एवं भक्ति गीत काफी पसंद आते हैं। आप कम समय में रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत करते एक मिसाल कायम कर रहे हैं। आप इसी प्रकार के रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत करते रहें। हम अपने विचार बराबर भेजते रहेंगे। हमने आपका वेबसाइट देखा। इसमें तमाम जानकारियाँ हैं। तुरंत जानकारी पाने के लिए इन्टरेट अच्छा साधन है। हमें आपके द्वारा प्रेषित वाटिकन भारती पत्रिका के सभी अंक नियमित मिल रहे हैं। इसमें प्रकाशित तमाम लेख समसामयिक हैं।
पारसनाथ कुशवाहा किराना स्टोर फेस न- 1 मोहाली पंजाब
वाटिकन रेडियो की हिन्दी टीम को सादर नमस्कार। मैं वाटिकन रेडियो हिन्दी सेवा का एक नियमित श्रोता हूँ। आपके सभी कार्यक्रम हमें बेहद अच्छे लगते हैं। चेतना जागरण, लघु नाटक, श्रोताओं के पत्र, कलीसियाई दस्तावेज, आराधना विधि चिंतन, संत पापा की अमृतमयी वाणी, देवदूत संदेश प्रार्थना के समय दिया गया संदेश और आशीर्वाद, बाइबिल एक परिचय ये सभी कार्यक्रम बेहद रोचक और शिक्षाप्रद होते हैं तथा मुझे आत्मिक शांति प्रदान करते हैं। धन्यवाद।
ज्ञान बहादुर क्षेत्री तिनसुकिया असम
प्रभु येसु मसीह के नाम से आप सभी को दिल की गहराई से प्यार भरा सलाम। परमेश्वर आप सब को आशीष दें। वाटिकन रेडियो मेरे दिल की धड़कन है। हम इसके बहुत पुराने श्रोता हैं। हम लगभग 22 सालों से इसके कार्यक्रम सुनते रहे हैं। पिछले कई सालों से हमें आपके द्वारा प्रकाशित पत्रिका पढने को मिलती रही है। इसको पढ़कर हमारे शरीर और आत्मा का मैल अपने आप धुल जाता है। वाटिकन रेडियो से प्रसारित होनेवाले सभी कार्यक्रम ज्ञानकारी रूपी सागर है। इस सागर में जो श्रोता डुबकी लगाता है वह पवित्र होकर रहेगा। वाटिकन रेडियो की पूरी टीम बधाई की पात्र है। यहाँ के सभी कार्यकर्त्ता, अधिकारी और उदघोषक दिल से जुड़े हुए हैं जो बहुत मेहनत से प्रोग्राम पेश करते हैं। प्रभु आप सबको अपनी आशीष से भर दें।
राम कुमार रिवाड़ अध्यक्ष भारत रेडियो श्रोता संघ वार्ड ऩ 2 सादुल शहर श्री गंगानगर राजस्थान
संत पापा के वचन हमारे मन दिल को छू जाते हैं। उनके वचन का स्पष्ट शब्दों में अनुवाद हमें अर्थपूर्ण लगता है। ई-मेल और श्रोताओं का पत्र, सवाल और जवाब हमें अच्छा लगता है। शिक्षाप्रद और सुन्दर कार्यक्रम हेतु आप सभी को दिल की गहराई से धन्यवाद। वाटिकन रेडियो हिन्दी विभाग सुन्दर और उच्चकोटि के कार्यक्रमों के कारण हजारों श्रोताओं की धड़कन बना है। प्रभु की वाणी वाटिकन रेडियो तरंगों के माध्यम से समाज में शांति, एकता, भाईचारा और सौहार्द का संदेश लाती है। यह अपने प्रसारणों की सुगंध निरंतर दसों दिशाओं में बिखेरता रहे।
जोन टोप्पो मधोपुर बीसा लीदो तिनसुकिया असम
वक्त से लड़कर जो अपना नसीब बदल दे, इंसान वही जो अपनी तकदीर बदल दे। कल क्या होगा कभी न सोचो, क्या पता वक्त खुद तस्वीर बदल दे। (ई मेल 6 नवम्बर)
मृत्यु जीवन में सबसे बड़ी क्षति नहीं है। जीवन में सबसे बड़ा नुकसान है जब हम जीवित हैं और हमारे बीच का संबंध मर जाता है। इसलिए अपने संबंधों को मजबूत बना कर रखें। (ई मेल 7 नवम्बर )
खुशी के आँसू रूकने न देना, गम के आँसू बहने न देना। ये जिन्दगी न जाने कब रूक जायेगी मगर ये प्यारी सी दोस्ती कभी टूटने न देना। (ई मेल 9 नवम्बर)
डा. हेमंत कुमार अध्यक्ष, प्रियदर्शिनी रेडियो लिस्नर्स क्लब गोराडीह भागलपुर बिहार








All the contents on this site are copyrighted ©.