2012-12-12 19:21:04

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री द्वारा ईसाई संस्थान में अपने स्कूली अध्ययन की सराहना


चेन्नै 12 दिसम्बर 2012 (ऊकान) भारत स्थित तमिलनाडु राज्य की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने हाल ही में एक क्रिसमस मिलन समारोह के दौरान कहा कि वे अपने जीवन में आगे बढी क्योंकि उन्होंने ईसाई संस्थानों में स्कूली अध्ययन किया। उन्होंने कहा कि विद्यालयीन पढाई के समय सिखाया गया शिक्षा और सदगुणों का पाठ उनकी प्रगति का कारण हैं। जो कुछ मैंने सीखा वे मुझे आज भी सहायता कर रहे हैं तथा बड़ी जिम्मेदारियों का सामना करने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि वे बंगलोर के स्कूल में संडे बाइबिल क्लास में उपस्थित रहती थीं इसलिए उन्हें सब कथाओं की जानकारी और ज्ञान है।
मुख्यमंत्री जयललिता ने अपने स्कूली दिनों की याद करते हुए बंगलोर के बिशप काटन स्कूल तथा चेन्नै स्थित होली एंजल्स और चर्च पार्क कोन्वेंट का स्मरण किया। शिक्षा के दौरान दैनिक जीवन के लिए नैतिकता पर जोर दिया जाता था और उन्हें गर्व है कि उन्होंने इनका पालन किया है। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के प्रति आभार माना जिन्होंने स्कूली दिनों में मजबूत नींव डालने के लिए मदद किया।
क्रिसमस मिलन समारोह के दौरान केक काटते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु येसु ने यहाँ तक सिखाया कि अपने शत्रु से प्रेम करो और इसका पालन करने के लिए सब से कहा।







All the contents on this site are copyrighted ©.