2012-12-10 20:39:30

प्रेरितिक राजदूत अम्ब्रोस मदथा की एक कार दुर्घटना में मृत्यु


अबिदजान, आइवरी कोस्ट, 10 दिसंबर, 2012 (कैथन्यूज़) संत पापा के प्रेरितिक राजदूत भारत के महाधर्माध्यक्ष अम्ब्रोस मदथा की एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गयी।
आइवरी कोस्ट के वेस्टर्न मान धर्मप्रांत के प्रवक्ता मथेइयु तेहान ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि प्रेरितिक नुनसियो अंब्रोस की दर्दनाक मृत्यु उस समय हुई जब 8 दिसंबर को वे ओदिएन्ने शहर से एक पुरोहिताभिषेक समारोह के बाद कार से वापस आ रहे थे और उनकी कार एक दूसरे वाहन से टकरा गयी।
कार ड्राइवर की मृत्यु भी घटनास्थल पर हो गयी। प्रेरितिक राजदूत के सचिव और एक सिस्टर को गंभीर चोटें आयीं हैं।
आइवरी कोस्ट के राष्ट्रपति एलास्साने ने एक वक्तव्य जारी कर अपना शोक प्रकट किया है और महाधर्माध्यक्ष मादथा के परिवार वालों को अपनी सहानुभूति प्रकट की है।
महाधर्माध्यक्ष अंब्रोस 57 वर्ष के थे। सन् 2008 से वे आइवरी कोस्ट में संत पापा के प्रेरितिक राजदूत के रूप में कार्यरत थे।
विदित हो कि सन् 2010-11 के राजनीतिक संकट के समय उन्होंने पर्दे के पीछे से महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी जब पूर्व नेता लौरेन्त गबागबो ने अपनी हार के बावजूद पद छोड़ने से इंकार कर दिया था।









All the contents on this site are copyrighted ©.