2012-12-05 16:18:46

लियू सियाबो और लियू सिया की रिहाई के लिए 100 नोबेल पुरस्कार विजेताओं की माँग


बीजिंग चीन 5 दिसम्बर 2012 (एशिया न्यूज) 100 से अधिक नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने चीन के नये नेतृत्व से आग्रह किया है कि वह शांति के लिए नोबेल पुरस्कार पाये लेखक लियु सियाबो को जेल से तथा घर में नजरबंद उनकी पत्नी लियू सिया को मुक्त करे। यह खुला पत्र सी जिनपिंग को सम्बोधित है जो अगले साल मार्च माह में चीन के राष्ट्रपति बनेंगे. इस खुले पत्र में साहित्य, रसायन, भौतिकी, चिकित्सा तथा शांति के नोबेल पुरस्कार पा चुके 134 विजेताओं ने हस्ताक्षर किये हैं।

लियू सियाबो को सन 2010 में शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था। उन्हें राज्य सत्ता के खिलाफ लोगों को उत्तेजित करने तथा चार्टर 8 की मसविदा तैयार करने में मदद करने तथा लोकतंत्र के बारे में वेब में कुछ लेख लिखने के लिए 11 वर्ष के कारावास की सज़ा दी गयी है। उनकी पत्नी को घर में नजरबंद रखा गया है तथा जेल में अपने पति से मिलने के अधिकार से भी बहुधा वंचित की गयी हैं। खुले पत्र में कहा गया है कि महत्वपूर्ण मानवीय आविष्कारों के लिए विचारों की अभिव्यक्ति तथा संघों से जुड़ने की स्वतंत्रता जिसका नकारात्मक प्रभाव नहीं है इस पर कोई भी सरकार पाबंदी नहीं कर सकती है। नोबेल पुरस्कार पाने के लिए हमें मान्यता देने में जो विशिष्ट कारक थे वे हैं बौद्धिक स्वतंत्रता तथा मानवीय परिस्थिति को बेहतर बनाने के लिए हमारे द्वारा किये गये रचनात्मक प्रेरणा को हमने स्वीकार किया।

लियू सियाहबो और लियू सिया की रिहाई के लिए लिखा गया खुला पत्र इस अंतरराष्ट्रीय अभियान का भाग है जिसका नेतृत्व महाधर्माध्यक्ष डेसमंड टूटू और चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार पाये सर रिचर्ड रोबर्टस कर रहे हैं। इस पत्र के साथ जारी एक वक्तव्य में महाधर्माध्यक्ष टुटु ने कहा हमारा प्रयास चीन को व्यथित नहीं करना है लेकिन सरकार से एक भिन्न अभिगम अपनाने का आग्रह है जो चीन को, इसके अपने नागरिकों के लिए, उत्तम तरीके से विकास करने में सहायता करे। सर रिचर्ड रोबर्टस ने कहा कि लियू सियाबो और लियू सिया को रिहा कर चीन अपनी ताकत का प्रदर्शन कर सकता है।








All the contents on this site are copyrighted ©.