2012-11-29 17:46:28

महाधर्माध्यक्ष बरवा का कहना विश्वास वर्ष में बुलाहटों में वृद्धि


भुवनेश्वर ओडिसा 29 नवम्बर 2012 (फीदेस) ओडिसा राज्य स्थित कटक भुवनेश्वर महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष जोन बरवा एसवीडी ने फीदेस समाचार सेवा से कहा कि ओडिशा में फिर से आशा का जन्म हुआ है। इसे हम नयी बुलाहटों में देख सकते हैं जो स्थानीय कलीसिया के लिए आशा के स्रोत हैं। महाधर्माध्यक्ष जोन बरवा ने हाल ही में कंधमाल जिले की यात्रा की तथा जिले के इतिहास में पहली बार कांग्रेगेशन ओफ द मिशन या भिन्सेनसियन धर्मसमाज के फादर संग्राम सेनापति को पुरोहिताभिषेक संस्कार प्रदान किया।
मान्यवर बरवा ने कहा कि यह गहन सहभागिता वाला समारोह था जिसमें याजक, धर्मसमाजी और हजारों लोकधर्मी विश्वासियों ने आशा और खुशी का साक्ष्य दिया। महाधर्माध्यक्ष बरवा ने कहा कि लोग अब भी पीड़ा, भेदभाव, गरीबी का सामना कर रहे हैं लेकिन यह परिस्थिति उनके विश्वास या धर्म को नकारात्मक रूप से प्रभावित नहीं किया है। सन 2008 के ईसाई विरोधी दंगे की दुःखद घटनाओं पर विचार करते हुए उन्होंने कहा कि विश्वासियों ने उन सब लोगों को माफ कर दिया है जिन्होंने चोट या हानि पहुँचाया थी। क्षमा दान ने उनके दिलों को नफरत से मुक्त कर दिया है तथा भविष्य के लिए आशा की पुर्नस्थापना की है। महाधर्माध्यक्ष ने कंधमाल जिले में ऐसी परिस्थिति पाया जो पूरी तरह शांतिपूर्ण है तथा प्रशासनाधिकारियों और स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया क्योंकि अतीत की समस्याएं बीते जमाने की बात हो गयी हैं।
महाधर्माध्यक्ष ने कहा कि निस्संदेह न्याय के पथ पर चलना है लेकिन माहौल शांतिपूर्ण है। विश्वास वर्ष में सात नये पुरोहितों का अभिषेक किया जायेगा। हमारी आशा है तथा समुदाय के भविष्य के लिए प्रार्था करते हैं जो पीड़ा सहने के बाद भी ईसाई होने में गर्व महसूस करती है। भारत में पोंटिफिकल मिशन सोसायटीज के राष्ट्रीय निदेशक फादर फाउस्टीन लुकस लोबो ने पिछले सप्ताह कंधमाल का दौरा किया था। उन्होंने फीदेस समाचार सेवा के लिए इस तथ्य की पुष्टि की कि काथलिकों तथा पौरिहिताई और धर्मसमाजी जीवन जीने के लिए बुलाहटों की संख्या में वृद्धि हो रही है। हम कलीसिया के काम तथा स्थानीय विश्वासियों के आभारी हैं जो मिशनरी उत्साह से भरे हैं।







All the contents on this site are copyrighted ©.