2012-11-20 17:22:16

बेनिन के राष्ट्रपति की संत पापा के साथ मुलाकात


वाटिकन सिटी 20 नवम्बर (वीआईएस) अफ्रीकी राष्ट्र बेनिन के राष्ट्रपति थोमस बानी यायी ने सोमवार 19 नवम्बर को वाटिकन में संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें साथ मुलाकात की। बातचीत के दौरान होली सी और बेनिन के मध्य विद्यमान सौहार्दपूर्ण संबंध पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी तथा विगत वर्ष सम्पन्न संत पापा की बेनिन की प्रेरितिक यात्रा का विशिष्ट रूप से स्मरण किया गया। देश के विकास में काथलिक चर्च द्वारा दिये जा रहे सकारात्मक योगदान का भी विशेष उल्लेख किया गया।
अफ्रीका की स्थानीय संस्कृति के मूल्यों तथा शांति और मेलमिलाप में लोगों को शिक्षित करने के लिए चर्च की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी विचार व्यक्त किया गया। अंततः अफ्रीका महाद्वीप को प्रभावित कर रही कुछ क्षेत्रीय चुनौतियों पर चिंतन किया गया जो अफ्रीकी यूनियन के अध्यक्ष होने के नाते बेनिन के राष्ट्रपति के लिए विशेष महत्व के हैं।
संत पापा के साथ मुलाकात सम्पन्न करने के बाद बेनिन के राष्ट्रपति थोमस बानी यायी ने वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल तारचिसियो बेरतोने और वाटिकन के विदेश संबंधी विभाग के अधिकारी महाधर्माध्यक्ष मेम्बेरती के साथ बातचीत की।








All the contents on this site are copyrighted ©.