2012-11-03 16:20:02

पीयुस थोमस डीसूजा अजमेर के नये धर्माध्यक्ष नियुक्त


वाटिकन सिटी, 3 नवम्बर, 2012 (सेदोक) संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने फादर पीयुस थोमस डीसूजा को अजमेर धर्मप्रांत नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया है। फादर थोमस डीसूजा अब तक बरेली धर्मप्रांत के चाँसलर के रूप में कार्यरत थे।

फादर पीयुस थोमस ने ‘कैनन लॉ’ में रोम में अवस्थित परमधर्मपीठीय युनिवर्सिटी उरबानिया से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त है। उन्होंने धर्मप्राँत में शिक्षा सचिव रूप में भी अपना योगदान दिया है।

विदित हो, अजमेर में धर्माध्यक्ष का पद उस समय रिक्त हो गया था जब धर्माध्यक्ष इग्नासियुस मेनेजेस ने अपना त्यागपत्र दे दिया और संत पापा ने उसे स्वीकार कर लिया था।





















All the contents on this site are copyrighted ©.