2012-10-13 15:53:55

एम्माउस की यात्रा की याद कराता है सिनॉद


वाटिकन सिटी, 13 अक्तूबर, 2012 (वीआर, अंग्रेज़ी) संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने शुक्रवार 12 अक्तूबर को 13वीं धर्माध्यक्षीय महासभा में भाग ले रहे सिनॉद फादरों को संत पौल षष्टम् सभागार में एक भोज के लिये आमंत्रित किया।

भोज के अंत में प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा,"धन्य संत पापा जोन पौल द्वितीय द्वारा आरंभ की गयी एक अर्थपूर्ण परंपरा है कि हम एक भोज के द्वारा सिनॉद का आरंभ करें।"

उन्होंने कहा, "एक साथ भोजन करना इस बात का प्रतीक है कि हम ह्रदय और प्राण से एकता के एकसुत्र में बँधकर एक साथ प्रगति कर रहे हैं। मेरी आशा है कि पिता ईश्वर हमें एक साथ चलने में मदद देगा जिसे सब प्रत्यक्ष रूप से देख पायेंगे। और इससे हमें जो खुशी प्राप्त होगी उसकी ताकत से हम सुसमाचार प्रचार के मिशन को पूरा कर पायेंगे।

संत पापा ने कहा, "सिनॉदुस का अर्थ है "एक साथ चलना" जो हमें येसु का एम्माउस के चेलों के साथ चलने की बात की याद दिलाता है। एम्माउस के चेलों का येसु के साथ चलना आज की अनीश्वरवादी दुनिया के बारे में इंगित करता है।"

उन्होंने कहा कि चेलों की आशा येसु की मृत्यु की साथ ही समाप्त हो गयी थी। वे सोचने लगे थे कि ईश्वर नहीं है या ईश्वर की रुचि दुनिया में अब नहीं रह गयी है। वे निराश थे पर उनके दिल के कोने में आशा की एक छोटी किरण थी।

येसु चेलों के साथ चलते हैं ताकि वे उनकी मदद करें और वे ईश्वर के रहस्य को समझ सकें। वे इस बात को बतला सकें कि दुनिया के इतिहास में वे उपस्थित हैं। वे चुपचाप ही हमारे साथ चलते हैं। येसु ने उनके मन दिल को उस समय प्रकाशित किया जब उन्होंने रोटी तोड़ी और चेलों ने उन्हें पहचान लिया। आज भी हम इस सिनॉद में अपने एक-दूसरे के साथ यात्रा कर रहे हैं।

संत पापा ने कहा कि हम प्रार्थना करें कि ताकि ईश्वर हमारे मन-दिल को आलोकित करे और हममें वे साहस पैदा करे कि हम उन्हें देख सकें और दुनिया को भी आलोकित कर सकें।

संत पापा ने कहा, "यह भोज स्वर्गीय राज्य का भी प्रतीक चिह्न है जहाँ हम एक साथ भोजन ग्रहण कर ईश्वर की ओर एक साथ मिलकर कदम बढ़ाते हैं।

विदित हो, इस भोज में कोन्सनटतिनोपल के महाधर्माध्यक्ष एक्यूमेनिकल पैट्रियार्क बार्थोलोम्यु और कन्टेरबरी के महाधर्माध्यक्ष रोवान दोगलस विलयम्स भी उपस्थित थे।
















All the contents on this site are copyrighted ©.