2012-10-04 17:41:14

ब्लाग फेसबुक और टिवटर सुसमाचार प्रचार के नये क्षितिज


मुम्बई भारत 4 अक्तूबर 2012 (एशिया न्यूज) मुम्बई में डिजिटल कम्यूनिकेशन के विशेषज्ञ येसु धर्मसमाजी पुरोहित फादर एरोल फेरनान्डेस ने कहा कि दूसरों के साथ सम्पर्क में आने के लिए सबसे श्रेष्ठ साधन नवीन तकनीक हैं। ब्लाग, फेसबुक और टिवटर नये क्षितिज हैं जो दूसरों के साथ सम्पर्क कराते हैं और उनकी असीमित पहुँच आज इन्हें सुसमाचार प्रचार का सर्वश्रेष्ठ साधन बनाती हैं।

फादर एरोल का अपना ब्लाग है जिसमें वे सामयिक मुददों पर निजी चिंतन तथा विश्वास और वर्तमान समाज के मध्य संबंध पर अपने ब्लाग पोस्ट करते हैं। फेसबुक और टिवटर अकाउंट के अतिरिक्त इस साइटस पर प्रतिदिन लगभग 30 हजार दर्शक आते हैं। फादर एरोल ने सन 2005 से ही नेट रिट्रीट डिजिटल नामक आध्यात्मिक साधना प्रोग्राम आरम्भ किया है। इस अनुभव ने विश्व के लगभग 5 हजार से अधिक लोगों को एकसाथ लाया है। उन्होंने कहा कि आज के समाज में लोग यह मुश्किल पाते हैं कि प्रभु के पास जायें इसलिए उन्होंने दूसरों तक पहुँचने के लिए एक दूसरा उपाय सोचा। द्वितीय वाटिकन महासभा द्वारा स्थापित विश्व सम्प्रेषण दिवस पेंतेकोस्त पर्व से पहले पड़नेवाले रविवार के दिन मनायी जाती है। अगले वर्ष यह दिवस 12 मई को मनाया जायेगा।

47 वें विश्व सम्प्रेषण दिवस के लिए संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें के संदेश की प्रकाशना लेखकों के संरक्षक संत, संत फ्रांसिस द सेल्स के पर्वदिवस के दिन 24 जनवरी को की जाएगी। इसका शीर्षक है " Social Networks: portals of truth and faith; new spaces for evangelization " काथलिक कलीसिया स्वीकार करती है कि डिजिटल कम्यूनिकेशन की दुनिया सुसमाचार प्रचार के लिए एक प्रमुख साधन है।








All the contents on this site are copyrighted ©.