2012-10-02 12:01:50

केरलः भारत में येसु मसीह की सर्वाधिक ऊँची प्रतिमा का अनावरण


केरल, 02 अक्टूबर सन् 2012 (ऊका समाचार): केरल के तिरुवनन्तपुरम में, देश की सर्वाधिक ऊँची येसु मसीह की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। यह प्रतिमा 33.5 फीट लम्बी है।
सिरो मंलकार कलीसिया के प्रधान महाधर्माध्यक्ष मार बासेलियुस क्लेमिस काथोलिकोज़ ने, शनिवार को, येसु मसीह की श्वेत प्रतिमा का अनावरण किया जो शहर के मार बासेलियुस इनजिनीयरिंग एवं टेकनॉलोजी कॉलेज की ड्योढ़ी पर प्रस्थापित की गई है।
प्रतिमा के शिल्पकार प्रेमचन्द ने पत्रकारों को बताया कि 35 दिनों तक 30 कारिगरों ने इस प्रतिमा की रचना पर काम किया है जो फाईबर, मोम तथा रेज़िन को मिलाकर बनाई गई है तथा जिसे संगमरमर जैसा परिसज्जित किया गया है। 15 लाख रुपये की लागत पर प्रतिमा तैयार की गई थी। इसका वज़न लगभग तीन टन है।








All the contents on this site are copyrighted ©.