कास्तेल गोंदोल्फो रोम 20 सितम्बर 2012 (सेदोक) संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने रोम के
यहूदी समुदाय के मुख्य रब्बी रिकार्डो दि सेनी को एक तार संदेश भेजकर रोम के यहूदियों
को यहूदी पर्व रोश हाँ सन्नाह 5773 तथा युम कुपुर और सुक्कोत के उपलक्ष्य में बधाई देते
हुए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने यहूदियो के पर्व के उपलक्ष्य में रोम के सम्पूर्ण
यहूदी समुदाय के लिए शांति और कल्याण की कामना करते हुए यहूदियों के इस नये वर्ष के दौरान
यहूदियों और ईसाईयों के मध्य परस्पर सम्मान और मैत्री में वृद्धि होने की इच्छा जताई।.
उनकी आशा है कि सम्पूर्ण विश्व के सामने दोनों समुदाय एकेश्वर ईश्वर की आराधना करने के
मूल्यों का साक्ष्य प्रस्तुत करते रहेंगे।