2012-08-22 12:04:58

नई दिल्लीः काथलिक संगठन ने की पूर्वोत्तर विरोधी सन्देशों की निन्दा


नई दिल्ली, 22 अगस्त सन् 2012 (ऊका समाचार): अखिल भारतीय काथलिक संगठन ए.आय.सी.यू. ने, कुछेक धर्मान्ध लोगों द्वारा, घृणा सन्देशों का प्रचार कर, भारत में हिंसा फैलाये जाने की कोशिशों की कड़ी निन्दा की है।
उक्त काथलिक संगठन के अध्यक्ष यूजीन गोनज़ालवेस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, "पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों के प्रति हम एकात्मता व्यक्त करते तथा उन लोगों की निन्दा करते हैं जो सोशल नेटवर्किंग का दुरुपयोग कर देश में हिंसा एवं दहशत फैलाने का घृणित कार्य कर रहे हैं।"
बताया जाता है कि गुरुवार को टेक्ट्स मेसेजस पाने के बाद से पूर्वोत्तर राज्यों के लगभग 30,000 लोगों ने बैंगलोर से पलायन कर लिया है तथा अन्य शहरों से भी इसी प्रकार पलायन हो रहा है।
ए.आय.सी.यू. ने भयाक्रान्त लोगों से अपील की है कि वे अफ़वाहों के कारण भ्रम में न पड़ें।
संगठन ने केन्द्रीय एवं असम सरकार से भी आग्रह किया कि हाल में बोडो आदिवासियों एवं मुसलमान आप्रवासियों के बीच हुई हिंसा से विस्थापित हुए लगभग चार लाख लोगों के पुनर्वास हेतु वे अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण करें।








All the contents on this site are copyrighted ©.