2012-08-16 17:47:30

2012 पाक्स क्रीस्ती इंटरनेशनल शांति पुरस्कार अबुजा के महाधर्माध्यक्ष डा. जोन ओनईयाकेन को


वाटिकन रेडियो 16 अगस्त 2012 (न्यूज .वा) अफ्रीकी देश नाईजीरिया में न्याय, शांति और विभिन्न धर्मावलम्बियों के मध्य समझदारी और संवाद को बढावा देने के अथक प्रयासों के लिए अबुजा के महाधर्माध्यक्ष डा. जोन ओनईयाकेन को 2012 पाक्स क्रीस्ती इंटरनेशनल शांति पुरस्कार से सम्मनित किया जायेगा। उन्हें यह पुरस्कार मेकेलेन ब्रसेल्स में 31 अक्टूबर को आयोजित समारोह के समय दिया जायेगा।
महाधर्माध्यक्ष डा जोन ओनईयाकेन ने अबुजा के काथलिक महाधर्माध्यक्ष, अफ्रीकन कौंसिल ओफ रेलिजियस लीडर्स रेलिजन फोर पीस के सह अध्यक्ष तथा नाईजिरिया इंटर रेलिजियस कौंसिल के भूतपूर्व सह अध्यक्ष के रूप में नाईजीरिया और अन्य अफ्रीकी देशों में शांति के लिए बहुत काम किया। वे सन 1994 से अबुजा के काथलिक महाधर्माध्यक्ष हैं।
पैक्स क्रीस्ती इंटरनेशनल के सह अध्यक्ष अमरीका की मारी डेनिस तथा दक्षिण अफ्रीका में रूस्तेनबुर्ग के धर्माध्यक्ष केविन डाउलिंग ने नाईजीरिया तथा अन्य देशों में ईसाईयों और मुसलमानों के मध्य संवाद के सेतु बनाने के लिए महाधर्माध्यक्ष डा. ओनईयाकेन द्वारा निभायी गयी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की है।
पैक्स क्रीस्ती इंटरनेशनल द्वारा प्रतिवर्ष एक व्यक्ति को वार्षिक शांति पुरस्कार दिया जाता है जो हिंसा और अन्याय के खिलाफ काम कर रहा है। यह संगठन उन महिलाओं और पुरूषों को सम्मानित करता है जो विश्व के विभिन्न भागों में शांति, न्याय और अहिंसा के पक्ष में खड़े होते हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.