2012-08-10 17:01:28

विशाखापटटनम के नये महाधर्माध्यक्ष द्वारा पदग्रहण


विशाखापटटनम आंध्रप्रदेश 10 अगस्त 2012(ऊकान) भारत के आंध्रप्रदेश राज्य में विशाखापत्तनम महाधर्मप्रांत के पद पर धर्माध्यक्ष प्रकाश मल्लावरापु का धर्माध्यक्षीय अनुष्ठान समारोह सम्पन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता भारत में वाटिकन के राजदूत महाधर्माध्यक्ष साल्वातोरे पेन्नाकियो ने की। 63 वर्षीय धर्माध्यक्ष मल्लावरापु महाधर्माध्यक्ष मरियादास कागीथापु के उत्तराधिकारी हैं जो सेवानिवृत्त हो गये हैं।
धर्माध्यक्ष मल्लावरपु 10 सालों तक विजयवाड़ा के धर्माध्यक्ष रहे। उन्हें मंगलवार 7 अगस्त को धर्मप्रांतीय पुरोहितों, धर्मसमाजियों और पल्लीवासियों द्वारा विदाई दी गयी।
विजयवाड़ा के गुंडाला मरियम तीर्थालय मैदान में आयोजित विदाई समारोह में हजारों विश्वासी शामिल हुए। इस अवसर पर धर्माध्यक्ष मल्लावरपु ने ख्रीस्तयाग की अध्यक्षता की जिसमें धर्मप्रांत के 120 पुरोहित भी सहअनुष्ठाता रहे। उन्होंने विश्वासियों को आमंत्रित किया कि उनके धर्माध्यक्षीय कार्यावधि के दौरान विजयवाड़ा धर्मप्रांत में हुए शांतिपूर्ण विकास के लिए ईश्वर को धन्यवाद दें।
फादर मरियाना ने प्रवचन करते समय विश्वासियों के विश्वास को गहन बनाने के लिए धर्माध्यक्ष द्वारा आरम्भ अनेक आध्यात्मिक प्रोग्राम का उल्लेख किया। काथलिक बच्चों को शिक्षित दिलाने के लिए धर्माध्यक्ष के अथक प्रयास से हजारों निर्धन बच्चों को लाभ हुआ। उन्होंने अनेक स्कूलों और छात्रावासों का निर्माण करवाया तथा छात्रवृत्ति की व्यवस्था की ताकि शिक्षा के द्वारा लोगों का सशक्तिकरण हो और स्थानीय कलीसिया की मदद हो। उन्होंने धर्मप्रांत में सुदृढ़ काथलिक वातावरण लाने तथा इसे आर्थिक दृष्टिकोण से आत्मनिर्भर बनाने के लिए पहल किये।
160 पुराना विशाखापटटनम महाधर्मप्रांत में काथलिकों की संख्या 2 लाख 50 हजार 186 है। यहाँ 154 पुरोहित तथा 500 से अधिक धर्मसमाजी प्रेरितिक कार्यों को सम्पन्न कर रहे हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.