2012-08-10 16:41:47

नागासाकी के नगराध्यक्ष द्वारा परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व बनाने का आह्वान


नागासाकी 10 अगस्त 2012 (एशिया न्यूज) नागासाकी के नगराध्यक्ष तोमिहिसा ताऊ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय परमाणु हथियार संविदा को स्वीकार कर परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाये। उन्होंने विगत वर्ष फुकुशिमा परमाणु पावर प्लांट दुर्घटना के शिकार हुए लोगों तथा उक्त घटना के बाद कठिनाईयों का सामना कर रहे लोगों के प्रति नगरवासियों की सह्दयता व्यक्त की।
नागासाकी शहर में 9 अगस्त 1945 को परमाणु बम गिराये जाने से बम से निकली ऊर्जा या रेडियोधर्मिता के कारण सन 1945 के अंत तक 80 हजार लोग मारे गये थे। जीवित बचे लोगों की संख्या मार्च माह तक 39 हजार 324 है जिसमें औसत लोगों की आयु 77 वर्ष है।
मार्च 2011 में फुकुशिमा में हुए न्यूकलियर पावर प्लांट दुर्घटना के संदर्भ में मेयर ताऊ ने रेडियोधर्मिता के भय से मुक्त समाज का निर्माण करने का आह्वान किया। उन्होंने रेडियोधर्मी कचडों को दूर करने के लिए काम करने का आह्वान करते हुए संकल्प व्यक्त किया कि नागासाकी शहर, फुकुशिमा के लोगों को समर्थन और सहायता देता रहेगा।








All the contents on this site are copyrighted ©.