2012-07-21 12:47:35

गोलाबारी के शिकार लोगों को महाधर्माध्यक्ष की सहानुभूति


डेनभेर, 21 जुलाई, 2012 (ज़ेनित) डेनभेर के कोलोराडो के सिनेमा घर में हुई गोला-बारी के बाद दिये अपने संदेश में अक्विला के महाधर्माध्यक्ष सामुएल अक्विला जेम्स ने गोलाबारी के शिकार और उनके परिवार के लोगों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की है।

अक्विला के महाधर्माध्यक्ष ने कहा कि उन्हें इस घटना से गहरा दुःख हुआ है और हमारी प्रार्थनायें और सापीप्य उन लोगों के साथ है जो इस कुकृत्य से प्रभावित हुए हैं।

महाधर्माध्यक्ष ने बतलाया कि काथलिक चैरिटीस द्वारा संचालित ‘रेजिना चेली सलाह केन्द्र’ के सदस्यों ने गोलाबारी से प्रभावित लोगों के लिये अपनी सेवायें उपलब्ध कर दी हैं।

महाधर्माध्यक्ष ने कहा, "हम अपने लोगों के साथ हैं और पीड़ित और शोकित अकेले नहीं हैं हमारी आँसू उनकी आँसूओं के साथ हैं।"

विदित हो कि 20 जुलाई शुक्रवार को अमरीका के डेनवर में बैटमैन फिल्म ‘ द डार्क नाइट राईजेस’ के प्रीमियर के दौरान आधी रात को हुई अंधाधुँध गोलीबारी में 70 लोगों को गोलियाँ लगीं। इनमें से 12 की मौत हो गई और 58 घायल हुए. तीस लोग अब भी अस्पताल में भर्ती में जिनमें से 11 की हालत गंभीर बताई गयी है।
अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और राष्ट्रपति चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी मिट रोमनी ने अपने सभी चुनावी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।
महाधर्माध्यक्ष जेम्स कोन्ले ने कहा, "वे इस गोलाबारी से मरे लोगों को ईश्वर की हाथों में सौप देते हैं। जो लोग शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से पीड़ित हैं उनके लिये हम विशेष प्रार्थनायें चढ़ाते हैं। हमारे मन-दिल उनके साथ हैं।"
उन्होंने कहा कि इस दुःखद घटना के घाव भरने में वक्त लगेगा पर हम आशा करते हैं कि हमें नया जीवन प्राप्त होगा।
हम उस व्यक्ति के लिये भी प्रार्थना करते हैं जिसपर बुराई हावी थी कि उसका मनफिराव हो। येसु की मदद से हम अवश्य ही बुराई और अंधकार पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।

















All the contents on this site are copyrighted ©.