2012-07-18 12:34:45

वाटिकन सिटीः सन्त पापा की लेबनान यात्रा के लिये नई वेब साईट शुरु


वाटिकन सिटी, 18 जुलाई सन् 2012 (सेदोक): सन्त पापा बेनेडिक्ट 16 वें की लेबनान प्रेरितिक यात्रा के लिये एक नई वेब साईट लॉन्च की जा रही है।
14 से 16 सितम्बर तक सन्त पापा बेनेडिक्ट 16 वें लेबनान की प्रेरितिक यात्रा पर जा रहे हैं। इस दौरान वे बैरूथ, हरिस्सा, बाबदा, बज़ोमार, बकेरके तथा शारफेत की यात्राएँ करेंगे।
नई वेब साईट अरबी, अँग्रेज़ी, फ्रेंच तथा इताली भाषाओं में उपलब्ध होगी। इसमें सन्त पापा की यात्रा के कार्यक्रमों का विवरण मिल सकेगा। इसके अतिरिक्त, सन्त पापा बेनेडिक्ट 16 वें के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जानकारी हासिल की जा सकेगी तथा मध्य पूर्व में विभिन्न कलीसियाओं के इतिहास पर प्रकाश डाला जायेगा।
नई वेब साईट के साथ साथ फेसबुक, ट्वीटर तथा यूट्यूब पर भी चैनल्स लॉन्च किये जा रहे हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.