2012-07-17 12:42:43

कोलकाताः पुरुष छात्र से छेड़छाड़ के आरोप में पुरोहित गिरफ्तार


कोलकाता, 17 जुलाई सन् 2012 (ऊका समाचर): पश्चिम बंगाल में एक पुरुष छात्र से छेड़छाड़ के आरोप में एक धर्मप्रान्तीय पुरोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्रिशनगर के धर्मप्रान्तीय पुरोहित फादर जेम्स सोरेन सागरडिही स्थित छात्रावास के वॉर्डन है। उनपर आरोप है कि विगत सप्ताह बुधवार रात उन्होंने एक दस वर्षीय छात्र के साथ यौन दुराचार किया।
पुलिस अधीक्षक, मृणाल मजूमदार ने बताया कि लड़के के पिता ने शिकायत की थी कि पुरोहित ने उनके पुत्र को अपने कमरे में बुलाया तथा यौन हमला किया।
छात्र द्वारा माता पिता से शिकायत के बाद गुरुवार से पुरोहित लापता थे।
लड़का रघुनाथगंज का निवासी है तथा स्कूल के छात्रावास में रहता है।
फादर सोरेन पर भारतीय दंड संहिता के तहत छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है जिसकी सज़ा आजीवन कारावास हो सकती है।
20 वर्ष पूर्व डॉन बोस्को के साईलिशियन धर्मसमाजियों ने स्कूल का प्रबंधन क्रिशनगर धर्मप्रान्त के सिपुर्द कर दिया था।








All the contents on this site are copyrighted ©.