2012-07-12 18:21:06

फादर एलियस गोंजाल्वेस अमरावती धर्मप्रांत के नये धर्माध्यक्ष नियुक्त


रोम कास्तेल गांदोल्फो 12 जुलाई 2012 (सेदोक, वी आर अंग्रेजी) संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने फादर एलियस गोंजाल्वेस को भारत के महाराष्ट्र राज्य में स्थित अमरावती धर्मप्रांत का नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा वाटिकन द्वारा बुधवार 11 जुलाई को की गयी। वे इस समय बोम्बे महाधर्मप्रांत में सोशल वर्क के निदेशक हैं।

धर्माध्यक्ष दानियल लूर्दस को महाराष्ट्र राज्य में ही स्थित नाशिक धर्मप्रांत में स्थानांतरित कर दिये जाने से अमरावती धर्मप्रांत में धर्माध्यक्ष का पद 11 नवम्बर 2010 से ही रिक्त था।

अमरावती के नवनियुक्त धर्माध्यक्ष मान्यवर फादर एलियस गोंजाल्वेस का जन्म 4 जुलाई 1961 को वसई धर्मप्रांत के चुलने में हुआ था। वसरई धर्मप्रांत में ही संदूर में विद्यालय अध्ययन समाप्त करने के बाद वे सन 1983 में वे गोरेगाँव स्थित संत पियुस कोलेज महाधर्मप्रांतीय सेमिनरी में प्रवेश किये। उन्होंने बम्बई विश्वविद्यालय से इतिहास और अर्थशास्त्र में स्नातक की उपाधि प्राप्त की तथा कनाडा में नोवा स्कोसिया के कोआडी इंस्टीच्यूट से सोशल एंड कम्यूनिटी डेवलोपमेंट बिल्डिंग विषय में डिपलोमा प्राप्त किया। उन्होंने पहली अप्रैल 1990 को पुरोहित अभिषिक्त होने के बाद वसई धर्मप्रांत की विभिन्न पल्लियों में सेवा अर्पित किये। वे सन 2009 में सोशल वर्क के निदेशक नियुक्त किये गये तथा अमरावती का धर्माध्यक्ष नियुक्त किये जाने तक इस पद पर कार्यरत थे।

अमरावती धर्मप्रांत का क्षेत्रफल लगभग 46, 447 वर्ग किलोमीटर है। यहाँ काथलिकों की संख्या मात्र 5622 है। इस धर्मप्रांत में 19 पल्लियाँ हैं जहाँ 32 पुरोहित, 10 धर्मसमाजी बंधु, 220 धर्मबहनें और 15 सेमिनरियन मेषपालीय सेवा अर्पित कर रहे हैं।










All the contents on this site are copyrighted ©.