2012-06-29 15:51:06

कोलकाता और गुवाहाटी के महाधर्माध्यक्षों ने अम्बिरिकाएं ग्रहण की


वाटिकन सिटी 29 जून 2012 (सेदोक) प्रेरित संत पेत्रुस और संत पौलुस के पर्व दिवस पर 29 जून को संत पेत्रुस बासिलिका में आयोजित समारोही ख्रीस्तयाग के दौरान विश्व के विभिन्न देशों के 43 महाधर्माध्यक्षों ने संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें के हाथ से अम्बिरिका ग्रहण किया जबकि परिस्थितिवश या अन्य कारणों से पाकिस्तान में कराँची के महाधर्माध्यक्ष जोसेफ कूटस, कनाडा में मोंकतोन के महाधर्माध्यक्ष विलेरी वियेनयाओ तथा घाना में कुमासी के महाधर्माधक्ष गाब्रियल जस्टिस याव अनोकये को अम्बिरिकाएं उनके ही महाधर्माप्रांतों में सौंपी जायेगी।
संत पापा के हाथ से अम्बिरिका ग्रहण करनेवाले विश्व के 43 धर्माध्यक्षों में भारत से गुवाहाटी के महाधर्माध्यक्ष जोन मूलाचीरा, कोलकाता के महाधर्माध्यक्ष थोमस डिसूजा तथा बांग्लादेश में ढाका के महाधर्माध्यक्ष पैट्रिक डि रोजारियो शामिल रहे।
पाल्लियुम या अम्बिरिका हाथों से बुनी हुई ऊन की पटटी है जो कन्धों पर डाली जाती तथा वक्ष तक लटकाई जाती है। यह महाधर्माध्यक्षों का सार्वभौमिक काथलिक कलीसिया तथा कलीसिया के परमाध्यक्ष संत पापा के साथ उनके प्रेरितिक संबंध को रेखांकित करती है।








All the contents on this site are copyrighted ©.