2012-06-19 12:19:26

घानाः बस दुर्घटना में दो भारतीय धर्मबहनों की मौत


घाना, 19 जून सन् 2012 (ऊका): पश्चिमी अफ्रीका के घाना में रविवार रात्रि हुई एक बस दुर्घटना में भारत की दो काथलिक धर्मबहनों की मौत हो गई।
सोमवार को प्राप्त समाचारों के अनुसार, बस दुर्घटना में मारी गई धर्मबहनें 67 वर्षीय सि. एनी एलवीना तथा 36 वर्षीय सि. कृपा पौल होली फैमिली धर्मसंघ की धर्मबहनें थीं जो घाना में शिक्षा एवं अस्पताल प्रेरिताई में संलग्न थीं।
उक्त दुर्घटना में दो अन्य धर्मबहनें, सि. बीन्सी मरिया तथा सि. दान्या, भी घायल हो गई हैं।
चारों धर्मबहनें केरल की मूल निवासी हैं जो घाना में सेवाएँ अर्पित कर रहीं थीं।
घाना के लिये रवाना हुई धर्मसंघ की अध्यक्षा सि. प्रसन्ना थाटिल ने बताया कि बस दुर्घटना में भारत की दो धर्मबहनों के अलावा उक्त बस दुर्घटना में घाना के पाँच नागरिक भी मारे गये हैं।













All the contents on this site are copyrighted ©.