2012-06-19 11:49:30

गिरजाघरों में फिर आत्मघाती हमले


अबूजा, नाईजीरिया, 18जून, 2012 ( कैथन्यूज़) उत्तरी नाईजीरिया के अबूजा जिले में रविवार 17 जून को चार गिरजाघरों में हुए आत्मघाती हमलों में 25 लोगों की मौत हो गयी और करीब 80 लोग घायल हुए है।

समाचार के अनुसार कदुना शहर के एक गिरजाघर में हुए हमले में 10 लोगों की मौत हुई और 29 घायल हो गये। हमले के बाद ईसाई युवाओं ने भी स्थानीय मुस्लिमों पर हमला किया और उसके बाद पूरे क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

कैथन्यूज़ के अनुसार कुल मिला कर चार हमले हुए जिसमें दो कदुना शहर में दो और अन्य दो हमले पास के ज़रिया शहर में हुए।

ज़रिया शहर में कार्यरत रेड क्रॉस अधिकारी ने बतलाया कि ज़रिया में हुए हमले में मारे जाने वालों तथा घायल होने वालों में अधिकतर लोग बच्चे हैं।

हमला आत्मघाती पहला पश्चिम अफ्रीका के एवान्जेलिकल चर्च में हुआ। बम से लैस एक व्यक्ति ने एक कार को वहाँ तक ले आया जहाँ एक सभागार में यूखरिस्तीय बलिदान सम्पन्न हो रहा था। जब सुरक्षा गार्ड ने उसे रोका तो उसने बम विस्फोट कर दिया जिससे आत्मघाती सहित कई लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।

स्थानीय पुलिस प्रवक्ता फ्रैंक एम्बा ने बतलाया कि एक अन्य घटना में ज़रिया के केसी चर्च में कार लेकर घुस आया और कई बच्चों और विद्यार्थियों को बम से उड़ा दिया।अब तक किसी भी गुट या संगठन ने इस हत्या की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।

विदित हो इसके पूर्व भी कादुना शहर में आत्मघाती हमले हुए थे और बोको हरम दल ने इसकी ज़िम्मेदारी ली थी।पिछले सप्ताह भी कई हमले हुए थे जिसमें कई लोगों ने जानें गँवायी थी।

विश्लेषकों का मानना है कि बोको हरम चाहती है कि पूरे नाईजीरिया में इस्लामिक नियम शरिया को लागू किया जाये। नाईजीरिया की जनसंख्या 150 मिलियन है जिसमें मुसलमान और ईसाई दोनों की संख्या करीब बराबर है।









All the contents on this site are copyrighted ©.