2012-05-16 17:52:19

लेबनान में चरमपंथी मुसलमानों द्वारा संघर्षों को बढावा


लेबनान 16 मई 2012 (सीएनए) लेबनान में पोंटिफिकल मिशन सोसायटीज के निदेशक फादर पौल कराम ने चेतावनी देते हुए कहा कि लेबनान और सीरिया में चरमपंथी इस्लामिक संगठन संघर्षो को बढावा दे रहे हैं।

फादर पौल कराम ने कहा कि लेबनान में संघर्ष फैल रहा है क्योंकि मानवाधिकार और देश में जातीय धार्मिक समन्वयन की नाजुक स्थिति है। यहाँ प्रवेश कर उन्मादी चरमपंथी इस्लामिक अभियान लोगों को धार्मिक मुददों पर भड़का कर विभिन्न समुदायों के मध्य नफरत फैलाते हैं।

सीरिया में विश्वासियों को धर्म पालन और इसका सार्वजनिक साक्ष्य देने की स्वतंत्रता है लेकिन मध्य पूर्व के अन्य देशों में इसकी गारंटी नहीं है। ईसाईयों की चिंता है क्योंकि वे बहुत आसानी से शिकार बनाये जा सकते हैं। सीरिया के पुरोहित बंधुओं ने बताया कि परिस्थिति बहुत दयनीय है। ऐसी ताकतें क्रियाशील हैं जो संघर्षों को धर्म युद्ध में बदल देना चाहती हैं औरयह बहुत बड़ी त्रासदी होगी।








All the contents on this site are copyrighted ©.