वाटिकन सिटी, 30 अप्रैल, 2012 (वी आर, अंग्रेजी) वाटिकन प्रेस कार्यालय के अध्यक्ष जेस्विट
फादर फेदेरिको लोम्बारदी ने नाईजीरिया और केनिया के गिरजाघरों में हुए आक्रमणों की कड़ी
आलोचना की है।
फादर लोम्बारदी ने कहा, "चर्चो में इस तरह के हमले ‘भयंकर’ और
‘घृणित’ है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे घृणा के प्रलोभनों से बचें।"
उन्होंने
वाटिकन परमधर्मपीठ की ओर से इस हिंसा के शिकार लोगों के प्रति सहानुभूति और आध्यात्मिक
समीपता प्रकट की।
विदित हो कि रविवार को नाइजीरियो के कानो शहर में अवस्थित बायेरो
युनिवर्सिटी कैम्पस में उस गिरजाघर में हमला किया जहाँ यूखरिस्तीय बलिदान का आयोजन किया
गया था। इस हमले बन्दुकधारियों ने 16 लोगों की हत्या कर दी और 22 घायल को किया।
इस
हमले के लिये इस्लामिक अतिवादी संगठन बोको हराम को ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा है। यह संगठन
चाहती है कि वह शरिया कानून सख्ती से लागू हो।
उधर अल क़ायदा से जुड़ी सोमालिया
की अल-शबाब ने केनिया के नैरोबी के एक चर्च में हमले किये जिससे एक की मृत्यु और 15 घायल
हो गये थे।