2012-04-12 11:48:53

भूबनेश्वरः इताली नागरिक पाउलो बोसुस्को रिहा


भुबनेश्वर, 12 अप्रैल सन् 2012 (रायटर): भारतीय मीडियाई सूत्रों ने गुरुवार को प्रकाशित किया कि माओवादियों द्वारा बन्धक बनाये गये इताली नागरिक पाउलो बोसुस्को रिहा कर दिये गये हैं।

माओवादियों ने 14 मार्च को कंधमाल जिले से दो इताली नागरिकों का अपहरण कर लिया था। इनमें से क्लाउडियो कोलोंजेलो पहले ही रिहा कर दिये गये थे किन्तु पाउलो बोसुस्को माओवादियों की गिरफ्त में थे। माओवादियों ने पाओलो को रिहा करने के लिये शर्त रखी थी कि सरकार गिरफ्तार माओवादियों में से कुछ को रिहा करे। इनमें माओवादी गुरिल्ला दल के सचिव साब्यसाँची पांडा की पत्नी सुभाश्री भी शामिल थीं जिन्हें 10 अप्रैल को एक फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सबूतों के अभाव में रिहा कर दिया था।

माओवादी पांडा ने बोसुस्को को रिहा करने के लिये अपनी पत्नी सहित सात अन्य लोगों को रिहा करने की मांग की थी। माओवादी गुरिल्लाओं द्वारा बंधक बनाए गए बीजेडी विधायक झिना हिकाका अभी भी माओवादियों के कब्जे में हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.