वाटिकन सिटी 09 अप्रैल सन् 2012 क्लेओफस की सन्त मरिया गलीलिया की एक पवित्र नारी
थीं जो प्रभु येसु के क्रूसीकरण एवं पुनःरुत्थान की साक्षी बनी थीं। सन्त मत्ती, मारकुस,
लूकस और योहन सभी सुसमाचार लेखक, ख्रीस्त की साक्षी रूप में क्लेओफस की मरिया का ज़िक्र
करते हैं जो याकूब एवं युसुफ की माता थीं। सुसमाचार के अध्ययन से पता चलता है कि क्लेओफस
की मरिया ने गलीलिया में येसु के दर्शन किये थे तथा उनकी सेवा-परिचर्या के लिये उनके
पीछे हो चली थीं। क्लेओफस की मरिया, मरियम मग्दलेना के साथ प्रभु येसु के क्रूस तले खड़ी
थीं। सलोमी एवं मरियम मग्दलेना के साथ वे भी येसु के कब्र में दफनाये जाने की साक्षी
बनी। दफनाने के बाद येसु के शव पर इत्र मलने पहुँची महिलाओं में वे भी शामिल थीं जिन्होंने
उनकी कब्र को खाली पाया था।
किंवदन्ती है कि प्रभु येसु के स्वर्गारोहण के बाद,
क्लेओफस की मरिया स्पेन चली गई थीं जहाँ सिउदाद रोदरीगो में उनका देहान्त हो गया था।
कहा जाता है कि फ्राँस की तीर्थयात्रा में क्लेओफस की मरिया ने लाज़रुस तथा उनकी बहनों,
मरिया और मर्था, को भी अपने साथ लिया था। क्लेओफस की मरिया को मेरी क्लोपस नाम से भी
पुकारा जाता है। क्लेओफस की सन्त मरिया का पर्व 9 अप्रैल को मनाया है।
चिन्तनः
प्रभु येसु का पुनःरुत्थान हमारे विश्वास को मज़बूत करे तथा हमें परोपकार के लिये प्रेरित
करे।