2012-04-06 11:01:34

इण्नेशियाः गुड फ्रायडे की पारम्परिक शोभा यात्रा के लिये हज़ारों एकत्र


इण्डोनेशिया, 06 अप्रैल सन् 2012 (ऊका): इण्डोनेशिया के नूज़ा तेंगारा प्रान्त के लारानतूका में हज़ारों तीर्थयात्री, प्रभु येसु मसीह के क्रूस मरण की याद में मनाये जानेवाले गुड फ्रायडे की पारम्परिक शोभायात्रा के लिये एकत्र हुए।

इनमें कुपांग प्रान्त के सैकड़ों तीर्थयात्री भी शामिल थे जिन्हें, राज्यपाल द्वारा, फ्लोर्स द्वीप तक 10 घण्टेवाली नाव यात्रा के लिये मुफ्त टिकट दिये गये थे।

शोभायात्रा के दौरान माँ मरियम तथा प्रभु येसु मसीह की प्रतिमाओं को लारानतूका स्थित रोज़री माला को समर्पित मरियम के महागिरजाघर तक ले जाया जाता है। गुड फ्रायडे की यह परम्परा 16 वीं शताब्दी में आरम्भ हुई थी जो आज भी सम्पूर्ण इण्डोनेशिया से काथलिक एवं ग़ैरकाथलिक भक्तों को आकर्षित करती है।

इस वर्ष की शोभायात्रा में, इण्डोनेशिया में सेवारत पुर्तगाल के राजदूत कारलोस मानुएल फ्रोता एवं उनकी धर्मपत्नी तथा इण्डोनेशिया की पर्यटन मंत्री मरिया एल्का पांगेस्तु विशेष अतिथि थे।








All the contents on this site are copyrighted ©.