2012-03-23 16:31:44

24 मार्च मिशनरी शहीदों की स्मृति में प्रार्थना तथा उपवास दिवस


नई दिल्ली 23 मार्च 2012 (एशिया न्यूज) 24 मार्च को एल सल्वाडोर के शहीदों की शहादत की 32 वीं वर्षगाँठ है। यह दिवस मिशनरी शहीदों की स्मृति में प्रार्थना तथा उपवास करने के दिवस के रूप में मनाया जाता है। नई दिल्ली के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट कोंचेसाव ने कहा कि महाधर्माध्यक्ष रोमेरो की सत्य और न्याय वाली प्रेरिताई भारतीय कलीसिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सान साल्वाडोर के महाधर्माध्यक्ष मान्यवर ओस्कार रोमेरो की शहादत की 32 वीं बरसी पर नई दिल्ली में एक विशेष पूजन धर्मविधि समारोह तथा क्रूस मार्ग प्रार्थना का आयोजन किया जायेगा।

काथलिक धर्माध्यक्षों की न्याय, शांति और विकास संबंधी समिति तथा भारत में एल साल्वाडोर राजदूतावास शहीद महाधर्माध्यक्ष ओस्कार रोमेरो का स्मरण करेंगे जिनका ख्रीस्तयाग करते समय 24 मार्च 1980 को हत्या कर दी गयी थी। पूजनधर्मविधि की अध्यक्षता नई दिल्ली के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट कोंचेसाव करेंगे। उन्होंने कहा कि महाधर्माध्यक्ष रोमेरो की सत्य और न्याय संबधी नबूवती प्रेरिताई भारतीय चर्च के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार देश का विनाश कर रहा है और अन्याय, शोषण तथा मानवाधिकारों के हनन को बढावा मिल रहा है। इसलिए कलीसिया सार्वजनिक जीवन में नैतिकता लाने के लिए समर्पित है। महाधर्माधायक्ष रोमेरो ने हमेशा अन्याय का विरोध किया, यहाँ तक कि इसके लिए अपना जीवन भी दे दिया। वे हम सबके लिए महान उदाहरण हैं।

पोंटिफिकल मिशन सोसायटी के युवा अभियान द्वारा 1993 में स्थापित 24 मार्च को मिशनरी शहीदों की याद में प्रार्थना और उपवास करने का 19 वाँ विश्व दिवस भी है। न्याय और गरीबो के प्रति समर्पण तथा मसीही साक्ष्य देने के लिए 24 मार्च 1980 को महाधर्माध्यक्ष रोमेरो की हत्या कर दी गयी थी।









All the contents on this site are copyrighted ©.