2012-03-12 14:39:31

बीसीएम की पहली महिला पुरोहित


आइज्वल, 12 मार्च, 2012 (कैथन्यूज़) ‘बैपटिस्ट चर्च ऑफ मिजोरम’(बीसीएम) ने रविवार 11 मार्च को अपने कार्यकारिणी समिति द्वारा उठाये गये अवरोधों का हल निकालते हुए आइजवल के आर.एल. नुनी को अपना पहला महिला पुरोहित नियुक्त कर दिया है।

आर. एल. नुनी आइजवल में अवस्थित अकाडेमी ऑफ इन्टेग्रेटेड क्रिश्चियन स्टडीस की प्रिंसिपल हैं।

विदित हो कि पिछले साल बैपटिस्ट चर्च की समिति ने नुनी के पुरोहिताभिषेक के अनुमोदन पर आपत्ति जतायी थी। लेकिन बाद में अनेक दौर के विचार-विमर्श के बाद नुनी को मिजोरम का पहल बैपटिस्ट महिला पुरोहित नियुक्त कर दिया गया है। कैथन्यूज़ के अनुसार नुनी पुरुष पुरोहितों की तरह मेषपालीय कार्य नहीं भी कर सकती है।

रविवार को बैपटिस्ट चर्च ऑफ मेथोडिस्ट की महासभा में लुंगलेई चर्च के अध्यक्ष रेभरेन्त रल्तावन्गा ने नुनी का अभिषेक किया।

विदित हो कि नवाभिषिक्त महिला पुरोहित नुनी ‘यूनियन थियोलोजिल कॉलेज बंगलोर’ से थियोलॉजी में मास्टर्स और डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त है। उन्हें पुराने व्यवस्थान विशेषज्ञ और ईशशास्त्री के रूप में पहले से ही ख्याति प्राप्त है।

नुनी ने आइज्वल थियोलोजीकल कॉलेज और ईस्टर्न थियोलोजीकल कॉलेज व्याख्याता या लेक्चरर कार्य भी किया है। पश्चिमी बंगाल के सेराम्पुर कॉलेज की कोषाध्यक्ष भी रही हैं।

मिजोरम के पुरुष प्रधान ईसाई समाज में नुनी के पुरोहिताभिषेक को महिलाओं की सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।








All the contents on this site are copyrighted ©.