2012-03-08 16:17:14

भारत में रंगों का त्योहार होली पर्व की धूम


भारत 8 मार्च 2012 (ऊकान) भारत में रंगो का त्योहार होली पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने अपने पास-पड़ोस में जाकर एक दूसरे पर रंग लगाये तो लोगों ने जाति, धर्म, आयु और लिंग भेद की परवाह किये बिना ही होली पर्व के गीतों का गायन करते हुए सबको होली पर्व की शुभकामनाएं और बधाईयाँ दीं। होली का त्योहार वसंतऋतु के आगमन का संदेश देता है। होली पर्व की पूर्व संध्या पर होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित कर बुराई पर भलाई की जीत को दिखाया जाता है। होलिका दहन कार्यक्रम के अवसर पर लोग लकडियाँ जलाकर प्रार्थना अर्पित करते तथा परिवारों के लिए खुशी की कामना करते हैं।









All the contents on this site are copyrighted ©.