2012-02-20 12:34:29

केरलः इतालवी नौसेना के दो गार्ड गिरफ्तार


केरल, 20 फरवरी सन् 2012 (ऊका): केरल की पुलिस ने इतालवी पोत की सुरक्षा टीम के उन दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने बुधवार को दो मछुओं की गोली मार कर हत्या कर दी थी।

नौसैनिक लात्तोरे मासीमिलियानो तथा नौसैनिक साल्वातोरे जिरोने, "एनरिका लेक्सी" इतालवी पोत की सुरक्षा टीम में कार्यरत हैं। इन्हें रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

एरनाकुलम के पुलिस महानिदेशक के. पद्मकुमार ने बताया, "उन्हें कोल्लम पुलिस के सिपुर्द कर दिया गया है तथा एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जायेगा।"

कोल्लम तट से दूर समुद्र में उक्त दो सुरक्षा गार्डों ने 25 वर्षीय मछुआरे आजेश बिंकी तथा 45 वर्षीय मछुआरे जेलेस्टीन की, गोली मारकर, हत्या कर दी थी।

इतालवी पक्ष का कहना है कि मछुआरों की नाव को समुद्री डाकुओं की नाव समझ लेने की भूल के बाद गोली चालन किया गया था।

भारत सरकार द्वारा, नई दिल्ली पहुँचे एक इतालवी प्रतिनिधिमंडल की दलीलों का, बहिष्कार कर दिया जाने के बाद इन दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के वक्त मुम्बई में कार्यरत इतालवी काऊन्सलर जेनरल भी उपस्थित थे।

भारतीय पक्ष का कहना है कि जहाज के चालक दल को भारत में मुकदमे का सामना करना होगा।

कोच्चि में दोनों गार्डों पर हत्या का मामला दर्ज़ कर लिया गया है। इतालवी नौसेना कमांडो के इन सदस्यों आरोप है कि इन्होंने निहत्थे मछुआरों पर गोली चलाई तथा उनकी हत्या कर डाली।

इतालवी अधिकारी इस बात पर बल दे रहे हैं कि भारत, इतालवी सुरक्षा गार्डों के खिलाफ, कार्रवाई नहीं कर सकता क्योंकि घटना अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में हुई है जबकि भारतीय पक्ष ने दावा किया है कि मछुआरों की नाव भारतीय जल सीमा के अन्तर्गत थी।

इतालवी पोत "एनरिका लेक्सी" कच्चा तेल मिस्र से सिंगापुर ले जा रहा था। जहाज के चालक दल में 19 भारतीय भी शामिल हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.