2012-02-20 13:15:11

7 नये संत की घोषणा 21 अक्तूबर को


वाटिकन सिटी, 20 फरवरी, 2012 (वीआर,अंग्रेजी) संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें 21 अक्तूबर को 7 नये संतों की घोषणा करेंगे। उक्त बात की जानकारी देते संत पापा ने उस समय दी जब उन्होंने शनिवार 18 फरवरी को संत पेत्रुस बसीलिका में 22 नये महाधर्माध्यक्षों को कार्डिनल बनाया।

संत पापा ने नये संतों के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि नये संत ख्रीस्तीय जीवन और पवित्रता के आदर्श हैं। जिन लोगों को 21 अक्तूबर को संत बनाया जायेगा वे हैं जस्विट फादर जाक बेर्थु जो सन् 1938 ईस्वी में मडागास्कर में शहीद हुए।

फिलीपीन्स के सिबु के पेदरो कलुंगसोद एक धर्मप्रचारक थे जिन्होंने विश्वास के लिये सन् 1672 ईस्वी में अपने प्राण गँवाये। इटली के होली फमिली ऑफ नाज़ेरथ औऱ सिस्टर्स ऑफ द लोर्ड हम्बल के संस्थापक पुरोहित जियोवन्नी बत्तिस्ता पियामार्ता भी संत ब बनाये जायेंगे जिनकी मृत्यु सन् 1913 ईस्वी
में हुई।

स्पेन के मिशनरीस सिस्टर्स कोन्सेपनिश्ट टीचिंग धर्मसंघ की संस्थापिका मरिया दे मोन्ते करमेलो साल्लेस को भी 21 अक्तूबर को संत बनाया जायेगा। करमेल्लो की मृत्यु सन् 1911 ईस्वी में हो गयी।

न्यूयॉर्क की मदर मरियान्ने ऑफ मोलोकाई के नाम से जानी जाने वाली मरियान्ने कोप भी संतों की मंडली में शामिल की जायेगी जिसका जन्म जर्मनी में हुआ था और मृत्यु मोलोकाई में सन् 1918 में हुआ।

इन संतों के साथ अमेरिका कातेरी तेकाकविथा जिनकी मृत्यु कनाडा में सन् 1680 ईस्वी में और जर्मनी की अन्ना स्कैफर को भी संत का दर्ज़ा प्राप्त हो जायेगा जिनकी मृत्यु सन् 1925 में हुई ।

विदित हो कि काथलिक कलीसिया में ‘संत बनाये जाना’ एक विशेष प्रक्रिया के तहत् होता है। सर्वप्रथम व्यक्ति के विशिष्ट गुणों की घोषणा होती है उसके बाद उन्हें पूजनीय का दर्जा दिया जाता।

इसके बाद उनकी मध्यस्थता से होने वाले दो चमत्कारों के कलीसिया में स्वीकृति होने के बाद ही उन्हें संत का दर्ज़ा प्राप्त होता है। प्रथम चमत्कार के बाद वे धन्य की उपाधि मिलती है.





















All the contents on this site are copyrighted ©.