2012-02-06 14:40:31

कार्डिनल ग्रेशियस सीबीसीआइ के अध्यक्ष बने दूसरी बार


बंगलोर, 6 फरवरी, 2012(उकान) मुम्बई के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल ऑस्वाल्ड ग्रेशियस को फिर से सीबीसीआइ का अध्यक्ष चुना गया है।
उक्त बात की जानकारी देते हुए सीबीआइ प्रवक्ता फादर बाबु जोसेफ ने कहा,
"कार्डिनल का द्वितीय बार अध्यक्ष चुना जाना उनकी नेतृत्व क्षमता का परिचायक है।
विदित हो कार्डिनल ग्रेशियस मुम्बई के महाधर्माध्यक्ष ऑस्वाल्ड ग्रेशियस और दो वर्षों तक सीबीसीआइ के अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे।
सिरो मलंकरा कलीसिया के आर्चधर्माध्यक्ष मोरान मोर बासेलियुस क्लेमिस कथोलिकोस को भी पुनः उपाध्यक्ष चुन लिया गया है।
सीबीसीआइ के महासचिव के आगरा के महाधर्माध्यक्ष अल्बर्ट डीसूजा भी अपने महासचिव के पद पर बने रहेंगे। सिरोमलाबार चर्च के थलासेरी के महाधर्माध्यक्ष मार जोर्ज वलियामत्तोम को सीबीसीआइ का उपाध्यक्ष चुना गया है।
ज्ञात हो कि भारतीय धर्माध्यक्षीय कलीसिया में काथलिक कलीसिया की तीनों विधियों की कलीसियाओं सिरो मलाबार, सिरो मलंकरा और लैटिन विधि शामिल है।
कार्डिनल ग्रेशियस मुम्बई के महाधर्माध्यक्ष बनने के पूर्व आगरा और मुम्बई के धर्माध्यक्ष के रूप में कलीसिया को अपनी सेवायें दे चुके हैं।
उन्होंने एशियन धर्माध्यक्षों की परिषद के महासचिव का पद भी वर्षों तक संभाला था।














All the contents on this site are copyrighted ©.