2012-01-30 12:50:44

पूर्व राष्ट्रपति ऑस्कार लुईजी स्कालफरो की मृत्यु पर संत पापा का शोक संदेश


वाटिकन सिटी, 30 जनवरी, 2012(सेदोक) संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने एक तार संदेश भेज कर इटली के पूर्व राष्ट्रपति ऑस्कार लुईजी स्कालफरो की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

संत पापा ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे ऑस्कार लुईजी के निधन से शोकित है और उनके परिजनों तथा पूरे राष्ट्र के शोकित लोगों के साथ अपनी आध्यात्मिक समीपता और सहानुभूति व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा, "आज हम बड़े ही स्नेह और कृतज्ञता से इस प्रतिष्ठित व्यक्ति की याद करते हैं जिन्होंने एक ईमानदार नागरिक सेवक के रूप में अपनी ज़िम्मेदारी को निभाया और नैतिक और धार्मिक मामलों मे ख्रीस्तीय ऐतिहासिक परंपराओं को बरक़रार रखते हुए सार्वजनिक हित के लिये कार्य किया।

संत पापा ने कहा, "माता मरिया की मध्यस्थता से मेरी विशेष प्रार्थना है कि उन्हें ईश्वरीय अनुग्रह मिले और उनकी आत्मा अनन्त शांति प्राप्त हो।"

विदित हो कि इटली पूर्व राष्ट्रपति ऑस्कर लुइजी स्कालफ़ारो का रविवार 29 जनवरी को निधन हो गया । वे 93 वर्ष के थे। स्कालफ़ारो इतालवी राजनीतिक जीवन में काफ़ी अहम पदों पर रहे। वे 1992 से 1999 तक राष्ट्रपति पद पर थे।
राष्ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल की काफ़ी तारीफ़ होती है जहाँ उन्होंने शांत ढंग से देश का नेतृत्त्व किया, वह भी ऐसे समय में जबकि इतालवी राजनेता भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मामलों में लिप्त पाए जा रहे थे।
सीनेटर स्कालफ़ारो की एक पुत्री है जिसका नाम मरियाना है।








All the contents on this site are copyrighted ©.