2012-01-17 12:30:31

वाटिकन सिटीः सन्त पापा ने धर्माध्यक्ष पेन्हा का त्याग पत्र किया स्वीकार


वाटिकन सिटी, 17 जनवरी सन् 2012 (सेदोक): सन्त पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने मुम्बई के सहयोगी धर्माध्यक्ष बॉस्को पेन्हा का त्याग पत्र स्वीकार कर लिया है।

वाटिकन ने 14 जनवरी को एक विज्ञप्ति प्रकाशित कर कहा कि कलीसियाई विधान का धारा 411 एवं 401 के तहत, 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेने पर धर्माध्यक्ष बॉस्को पेन्हा द्वारा प्रस्तुत, त्याग पत्र को सन्त पापा ने स्वीकार कर लिया है।

मुम्बई के सहयोगी धर्माध्यक्ष बॉस्को पेन्हा का जन्म मुम्बई में सन् 1937 ई. को हुआ था तथा सन् 1967 ई. में आप पुरोहित अभिषिक्त किये गये थे। सन् 1987 ई. में आप मुम्बई के सहयोगी धर्माध्यक्ष नियुक्त किये गये थे।

मुम्बई स्थित गोरेगाँव काथलिक गुरुकुल के प्राचार्य, धर्माध्यक्ष पेन्हा मुम्बई महाधर्मप्रान्त में लोकधर्मी प्रेरिताई के अध्यक्ष हैं। आप भारत के पश्चिमी प्रान्तीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन में लोकधर्मियों की प्रेरिताई तथा लघु ख्रीस्तीय समुदायों सम्बन्धी समिति के अध्यक्ष भी है।









All the contents on this site are copyrighted ©.