2012-01-13 15:58:40

संत पापा द्वारा धर्मपुरी के नये धर्माध्यक्ष की नियुक्ति


संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने 13 जनवरी को भारत के तमिलनाडु राज्य स्थित स्थित धर्मपुरी धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष मान्यवर जोसेफ अंतोनी इरूदयाराज एसडीबी का त्यागपत्र कलीसियाई विधान की धारा 401 के तहत स्वीकार कर उनके स्थान में मद्रास मयलापुर महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष मान्यवर लोरेंस पियुस दोराईराज को धर्मपुरी धर्मप्रांत का नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया है।

14 जून 1954 को जन्मे धर्माध्यक्ष दोराईराज 28 दिसम्बर 1981 को पुरोहित अभिषिक्त किये गये। वे 28 दिसम्बर 1998 को मद्रास मयलापुर के सहायक धर्माध्यक्ष मनोनीत किये गये तथा 21 फरवरी 1999 को मद्रास मयलापुर के सहायक धर्माध्यक्ष अभिषिक्त किये गये थे।

धर्मपुरी धर्मप्रांत की स्थापना संत पापा जोन पौल द्वितीय द्वारा 24 जनवरी 1997 को की गयी थी तथा सलेशियन धर्मसमाजी मान्यवर जोसेफ अंतोनी इरूदयाराज को इसका पहला धर्माध्यक्ष नियुक्त किया था। वे 24 अप्रैल 1997 को धर्मपुरी के धर्माध्यक्ष अभिषिक्त हुए थे।








All the contents on this site are copyrighted ©.