2012-01-13 16:01:19

इराक में किरकुक के महाधर्माध्यक्ष ने कहा हम भयभीत नहीं हैं


वाटिकन सिटी 13 जनवरी 2012 सीएनएस इराक के किरकुक में महाधर्माध्यक्षीय निवास के पास कार्य़रत सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई गोलीबारी की घटना में दो बंदूधारियों की हत्या हो गयी तथा पाँच पुलिसकर्मी घायल हो गये। खाल्दीयाई रीति के काथलिक महाधर्माध्यक्ष लुईस साको ने वाटिकन रेडियो से कहा कि वे पल्ली का दौरा कर जैसे ही लौटे थे 11 जनवरी को गोलीबारी की घटना घटी।
गोलीचालन की घटना के बाद वे तुरंत घटनास्थल की ओर चल पड़े ताकि सुरक्षाकर्मियों और प्रत्यदर्शियों को साहस बंधा सकें। उन्होंने कहा कि हम भयभीत नहीं है। यह भी सच है कि परिस्थिति कुछ तनावपूर्ण है तथा देश में नियंत्रण और व्यवस्था की कमी है तथापि हम फिलहाल डरे हुए नहीं हैं।
महाधर्माध्यक्ष साको ने कहा वे मानते हैं कि गोलीचलानेवालों का गलत लक्ष्य था। एशिया न्यूज के अनुसार पुलिस को संदेह है कि हमलावरों का लक्ष्य इराकी संसद के सदस्य थे जो महाधर्माध्यक्षीय निवास के समीप ही रहते हैं तथा जिनके घर पर 8 जनवरी को हमला किया गया था।
महाधर्माध्यक्ष साको ने कहा कि हमलावर बगदाद के थे तथा यह निश्चित रूप से नहीं जानते थे कि उन्हें कहाँ जाना है। उनके सामने सुरक्षाकर्मी पड़ गये और उन्होंने गोली चलायी यह नहीं जानते हुए कि किन लोगों पर वे गोली चला रहे हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.