2011-12-27 12:03:21

चिट्टागोंगः क्रिसमस सम्मेलन ने वार्ताओं को दिया प्रोत्साहन


चिट्टागोंग, 27 दिसम्बर सन् 2011 (ऊका समाचार): बंगलादेश में चिट्टागोंग शहर के काथलिक धर्माध्यक्ष मोज़ेस डिकॉस्टा ने रविवार, 25 दिसम्बर को, क्रिसमस महापर्व के उपलक्ष्य में चिट्टागोंग के नगराध्यक्ष मोन्जूरुल आलम सहित अन्य प्रशासनाधाकरियों, कूटनीतिज्ञों, समाज कार्यकर्त्ताओं एवं विभिन्न धर्मों के नेताओं को धर्माध्यक्षीय निवास में आमंत्रित कर उनसे मैत्री वार्ताएँ कीं।

धर्माध्यक्ष डिकॉस्टा का कहना है कि मई माह में अपने धर्माध्यक्षीय अभिषेक के समय उन्होंने अन्य ख्रीस्तीय समुदायों एवं विभिन्न धर्मों के साथ मैत्री को प्रोत्साहित करना अपना प्राथमिक मिशन माना था।

आमंत्रित गणमान्य अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए धर्माध्यक्ष महोदय ने कहा, "चिट्टागोंग में यह मेरा पहला क्रिसमस है। मैंने महसूस किया है कि यहाँ अन्तरधार्मिक वार्ताओं में अच्छा विकास हुआ है। क्रिसमस के अवसर पर विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों का स्वागत करते मैं अत्यधिक प्रसन्न हूँ तथा सबके प्रति मंगलकामनाएँ अर्पित करता हूँ।"

इस अवसर पर चिट्टागोंग के नगराध्यक्ष आलम ने समाज में मैत्री को बढ़ावा देने हेतु काथलिक कलीसिया के प्रयासों की भूरि भूरि प्रशंसा की और कहा, "यह समारोह दर्शाता है कि काथलिक धर्मानुयायी शान्ति प्रिय लोग हैं तथा वे अपने छोटे छोटे समुदायों में ही क्रिसमस नहीं मनाते बल्कि सम्पूर्ण समाज को इसमें शामिल करते हैं। वे सार्वभौमिकता को ध्यान में रखते हैं।"

मुसलमान नेता मौलाना इकबाल युसुफ ने कहा कि क्रिसमस सम्मेलन का सभी को इन्तज़ार रहा करता है। इस सम्मेलन ने अन्तरधार्मिक सम्वाद को प्रोत्साहित कर रिश्तों मज़बूत किया है। उन्होंने कहा, "हम क्रिसमस सम्मेलन की प्रतीक्षा करते हैं क्योंकि यह काथलिक धर्माध्यक्षों, पुरोहितों एवं लोकधर्मियों से मिलने सुअवसर होता है। इससे आपसी मैत्री को प्रोत्साहन मिलता है।"









All the contents on this site are copyrighted ©.