2011-12-15 16:28:41

बंदरगाहों और जलपोतों में काम करनेवालों के नाम क्रिसमस संदेश


वाटिकन सिटी 15 दिसम्बर 2011 (सेदोक) प्रवासियों और यायावरों की मेषवपालीय प्रेरिताई सेवा संबंधी परमधर्मपीठीय समिति ने बंदरगाहों और जलपोतों में काम करनेवालों के नाम क्रिसमस संदेश जारी करते हुए उनसे आग्रह किया है कि क्रिसमस के दिन हम ईश्वर के अनन्त शब्द द्वारा देहधारण करने के रहस्य पर चिंतन करने के लिए आमंत्रित किये जाते हैं। ईश्वर के देहधारण का रहस्य सबसे पहले विश्वव्यापी प्रेम का संदेश लाता है जिसे हम अंतरराष्ट्रीय बहुसांस्कृतिक बहुधार्मिक सागरीय संसार में बाँटने के लिए आमंत्रित किये जाते हैं।

संदेश में कहा गया है कि यह प्रेम बिना किसी बाधा भेदभाव के सब लोगों को स्वीकार करता है तथा विविधता और हर इंसान की मर्यादा का सम्मान करते हुए एक नये प्रकार का जीवन जीने की नींव बन जाता है। यह रहस्य इम्मानुएल अर्थात ईश्वर हमारे साथ हैं का समारोह है जो हमें समुद्री जीवन जीनेवालों के विविधतापूर्ण संसार में येसु का और अधिक साक्ष्य देने तथा मानव इतिहास की महान समस्याओं को ख्रीस्तीय परिप्रेक्ष्य किस प्रकार आलोकित कर नवीन सुसमाचार प्रसार के साधन बनने के लिए आमंत्रित करता है।

संदेश में कहा गया है कि क्रिसमस यह घोषणा करता है कि ईश्वर वचन ने हमारे विभाजित और अपूर्ण मानव वास्तविकता में देहधारण किया ताकि इसे पूर्णता तक ले जायें। प्रभु येसु जो हमारे साथ चलते हैं उनसे मिलनेवाली शक्ति पाकर हम कार्य़स्थलों में होनेवाले शोषण और अत्याचार, कार्य़ों का अपराधीकरण, विदेशी बंदरगाहों में छोड़ दिया जाना, परिवार के सदस्यों से अलग हो जाना तथा जलदस्युओं के हमलों जैसे प्रतिदिन की विभिन्न समस्याओं का दीर्घकालीन समाधान पाने के लिए स्वयं को समर्पित करते हैं।

प्रवासियों और यायावरों की प्रेरिताई संबंधी परमधर्मपीठीय समिति के अध्यक्ष मान्यवर अंतोनियो मारिया वेलिये और सचिव मान्यवर जोसेफ कलाथिपरम्बिल ने पवित्र क्रिसमस की शुभकामना देते हुए सबलोगों के लिए कामना की है कि बालक येसु के द्वारा सबलोगों को शांति और आनन्द मिले।








All the contents on this site are copyrighted ©.