2011-12-13 11:56:44

मैंगलोरः असामाजिक तत्वों ने प्रार्थनास्थल पर की तोड़ फोड़


मैंगलोर, 13 दिसम्बर सन् 2011 (सेदोक): मैंगलोर के निकट वालेन्सिया में कुछ असामाजिक तत्वों ने सन्त अन्तोनी को समर्पित गुफा में तोड़ फोड़ मचाई।

गुफा मैंगलोर के व्यासायी रोमियो सलडाना द्वारा छः माहों पूर्व ही बनवाई गई थी। इसके अनुष्ठान समारोह में ख्रीस्तीयों के साथ साथ हिन्दु एवं इस्लाम धर्मानुयायियों ने भी भाग लिया था।

सोमवार को व्यावसायी सलडाना ने पाया कि गुफा का बाहरी काँच तोड़ दिया गया था तथा सन्त अन्तोनी की मूर्ति को क्षति पहुँचाई गई थी। पुलिस एवं स्थानीय पल्ली पुरोहित फादर बोनावेन्चर ने घटनास्थल पर पहुँच कर क्षति का जायज़ा लिया।

सलडाना ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज़ कर अपराधियों को गिरफ्तार किये जाने की मांग की है। पुलिस कमिशनर के सहायक धर्माया ने घटना की जाँच का आश्वासन दिया है।










All the contents on this site are copyrighted ©.