2011-11-03 15:47:10

संत पापा ने वर्ष 2011 में मृत कार्डिनलों और धर्माध्यक्षों की स्मृति में ख्रीस्तयाग अर्पित किया


वाटिकन सिटी 3 नवम्बर 2011 संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने वर्ष 2011 में स्वर्ग सिधारे कार्डिनलों और धर्माध्यक्षों की स्मृति में गुरूवार 3 नवम्बर को संत पेत्रुस बासिलिका में ख्रीस्तयाग अर्पित किया। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि कार्डिनल मंडल के सदस्य रहे, स्वर्ग सिधारे कार्डिनल उरबानो नवारेते ये.स. मिकेल जोरदानो, वर्की वित्याथिल सीएसएसआर, जियोवान्नी सालदारिनी, अगुस्टीन गार्सिया गास्को विचेंते, जोर्ज मक्सीमिलियनस्तेरजिंस्की, किसीमियेर स्वियातेक, विरजिलियो नोए, अलोएसियुस मैथ्यू अम्बरोजिक, आन्द्रेज मारिया देस्कुर का हम महान स्नेह के साथ स्मरण करते हैं।
संत पापा ने कहा कि स्वर्ग सिधारे बंधु धर्माध्यक्षों की आत्माओं को भी हम ईश्वर के सम्मुख लाते हैं। हम सबके लिए अपनी प्रार्थनाओं को अर्पित करते हैं जो संतों की संगति के रहस्य में तथा विश्वास से अनन्त जीवन में अनुप्राणित हुए। आशा से भरा विश्वास ईश्वर के वचन से आलोकित होता है।
इस दिवस के लिए निर्धारित बाइबिल और सुसमाचार पाठ पर चिंतन करते हुए संत पापा ने कहा कि प्रभु येसु का मृत्यु और पुनरूत्थान हमें शारीरिक मृत्यु के बारे में नयी अंतदृष्टि देते हुए अनन्त जीवन के लिए बहुत आशा प्रदान करता है। येसु की मध्यस्थता तथा पवित्र आत्मा के साहर्चय से ईश्वर से मिले इस अनमोल वरदान के लिए हम ईश्वर को धन्यवाद दें। कुँवारी माता मरिया की मध्यस्थता से प्रार्थना करें जिन्होंने सामुदायिकता के इस रहस्य को जीया और हमारे सम्पूर्ण अस्तित्व को अर्थ मिले।








All the contents on this site are copyrighted ©.