2011-11-02 12:12:05

मुम्बईः धर्मशास्त्री जीवन की पवित्रता के बारे में देंगे प्रशिक्षण


मुम्बई, 02 नवम्बर सन् 2011 (कैथन्यूज़): मुम्बई में इस सप्ताहान्त महिला धर्मशास्त्रियों की एक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें महिला धर्मशास्त्रियों ने, समाज में जीवन की प्रतिष्ठा एवं जीवन के मूल्यों के प्रति सम्मान को प्रोत्साहित करने के लिये महिलाओं को प्रशिक्षित करना अनिवार्य बताया।

भारतीय महिला धर्मशास्त्रियों की दो दिवसीय बैठक में महिलाओं में चेतना जागरण पर बल दिया गया।

उन सांस्कृतिक प्रथाओं को सम्बोधित करने का आह्वान किया गया जिनके नाम पर महिलाएँ हिंसा और दमन का शिकार बनती तथा समाज में अपनी भूमिका का निर्वाह नहीं कर पाती हैं।

बैठक में नारी के शरीर तथा यौनाचार, महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य, भारतीय संस्कृति एवं ख्रीस्तीय परम्पराओं में महिलाओं के यौनाचार पर व्याप्त भ्रम तथा कलीसिया में महिलाओं के विरुद्ध यौन दुराचार जैसे विषयों पर महिला धर्मशास्त्रियों ने विचार विमर्श किया।

इस बात पर बल दिया गया कि शिक्षा द्वारा महिलाओं में उनके अधिकारों के प्रति चेतना जागृत की जा सकती तथा उन्हें दमन से बचाया जा सकता है।









All the contents on this site are copyrighted ©.