2011-10-10 13:48:04

हिंसक झड़प में 24 मौतें 212 घायल


कैरो, मिश्र, 10 अक्तूबर, 2011(एशियान्यूज़) मिश्र के कैरो शहर में पिछली रात 9 अक्तूबर को कोपटिक ईसाई और सुरक्षाबलों के बीच हुई हिंसा में 24 लोगों की मौत हो गयी है और 212 घायल हुआ है। घटना के बात कर्फ्यू लगा दिया गया था जो प्रातः समाप्त हो गयी।

हिंसा उस समय भड़की जब कोपटिक ईसाई चरमपंथी मुसलमानों द्वारा असवान के गिरजाघर में किये गये आक्रमण के विरोध में एक प्रदर्शन किया और पुलिस और गवर्नर ने इसपर हस्तक्षेप किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीड़ के हिंसक होने के पीछे सेना की कार्यवाही थी। जब शुब्रा जिले के हज़ारों ईसाई असवन के गवर्नर के इस्तीफे की माँग करते हुए राज्य टेलेविज़न के मुख्यालय पहुँचे और आरोप लगाया कि उन्होंने उग्रवादी मुसलमानों को बचाने का प्रयास किया।

तब कुछ लोगों ने प्रदर्शनकारियों पर पत्थर फेंका। प्रदर्शनकारियों ने भी जवाबी कारवाई की। तब सेना ने अपनी कारवाई शुरु की और इससे कुछ प्रदर्शनकारी गाड़ी की चपेट में आ गये। पुलिस ने भी रबर की गोलियों और अश्रु गैस छोड़े। प्रदर्शनकारियों ने पत्थर फेंके।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 212 घायलों में 128 आम नागरिक और 84 पुलिसकर्मी हैं।

इस काण्ड के बाद ईसाइयों ने यह भी माँग की है कि मिलिटरी अध्यक्ष जेनरल मुहम्मद तन्तवी सहित पूरी कौंसिल के सदस्य इस्तीफा दें। उन्होंने राज्य के टेलेविज़न को को ख्रीस्तीय विरोधी भावना को भड़काने का आरोप लगाया।


राष्ट्रपति मुबारक के पतन ने बाद मुसलमानों ने ईसाइयों पर लगातार हमले किये हैं। विश्लेषकों का मानना है कि इस प्रकार के हमले उस षडयंत्र का एक भाग है जिसके तहत् उग्रवादी मुसलमान चाहते हैं कि ईसाइयों को या तो मिश्र से खदेड़ दिया जाये या वे अल्पसंख्यक बनकर रहें।

मिश्र में ईसाइयों की आबादी कुल जनसंख्या का 10 प्रतिशत है। मिश्र के ईसाई वर्षों से सरकारी सेवाओं से वंचित रहे हैं तथा उन्हें सीमित धर्मिक संबंधी स्वतंत्रता ही प्राप्त है, न वे गिरजाघर बना सकते न ही सुसमाचार प्रचार कर सकते हैं।




















All the contents on this site are copyrighted ©.