2011-09-21 12:11:41

रूसः मॉस्को में मदर तेरेसा द्वारा निर्मित आश्रम ध्वस्त


मॉस्को, 21 सितम्बर सन् 2011 (एशिया न्यूज़): मॉस्को में एक ओर मदर तेरेसा की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियाँ चल रहीं हैं तो दूसरी ओर मदर तेरेसा द्वारा निर्मित एक आश्रम को परमिट न होने के कारण ध्वस्त कर दिया गया है।

एशिया समाचार के अनुसार आश्रम को ध्वस्त होने से बचाने हेतु रूसी ऑरथोडोक्स कलीसिया के सभी प्रयास विफल हो गये। प्राधिधर्माध्यक्ष किरिल ने भी हस्तक्षेप किया किन्तु वह भी असफल रहा और 16 सितम्बर को आश्रम को ध्वस्त कर दिया गया।

इस बीच, शनिवार को धन्य मदर तेरेसा की प्रतिमा का अनावरण तय है जो मॉस्को के निष्कलंक मरियम महागिरजाघर की बगल में प्रस्थापित की जायेगी।

मदर तेरेसा द्वारा स्थापित मिशनरीज़ ऑफ चेरिटी की धर्मबहनों के अनुसार विश्व भर के अनुदान से ग़रीबों की सेवा के लिये निर्मित आश्रम को ध्वस्त करना मानवता के ख़िलाफ है तथा निर्धनों के प्रति घृणा भाव को दर्शाता है।

मॉस्को के अधिकारियों ने, उक्त आश्रम के ध्वस्त किये जाने पर, किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।








All the contents on this site are copyrighted ©.