2011-09-08 16:29:07

फ्रांसिसी पत्रकार द्वारा आशिया बीबी की कथा प्रकाशित


लिस्बन पुर्तगाल 8 सितम्बर 2011 (जेनित) पैगंबर मुहम्मद का अपमान करने के आरोप में पाकिस्तान में ईसाई महिला आशिया बीबी जिसे ईश निन्दा कानून के तहत मृत्यु दंड की सज़ा सुनाई गयी है उन्होंने फ्रांसिसी पत्रकार के माध्यम से अपनी कथा बतायी है। आशिया बीबी की स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान गया है यहाँ तक कि संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने भी उसके समर्थन में कहा है।

" ईशनिन्दा " शीर्षक से आशिया बीबी की कथा को पत्रकार अन्ना इसाबेल टोलेट ने लिखा है जिसे पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में 7 सितम्बर को जारी किया गया। इसके प्रकाशन में काथलिक चारिटी संस्था एड टू द चर्च इन नीड ने मदद की है। संस्था द्वारा इस पुस्तक को एक पाकिस्तानी महिला की असरकारी वृत्तांत कहा गया है जो दो साल से मृत्युदंड की प्रतीक्षा कर रही है सिर्फ इस बात के लिए की उसने अन्य महिलाओं के साथ एक गिलास जल को बाँटने का साहस दिखाया था। पाकिस्तान के ईशनिन्दा कानून को कई मानवाधिकार समूह अल्पसंख्यों को दबाने का तरीका के रूप में देखते हैं। वस्तुतः इस कानून के खिलाफ स्पष्ट रूप से कहने के कारण दो अधिकारियों की हत्या हो चुकी है।

2 मार्च को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री शाहबाज भटटी की हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में दो संदिग्ध लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी के वारंट जारी किये गये हैं। कुछ रिपोर्ट के अनुसार संदिग्ध अभियुक्त दुबई भाग गये हैं। पाकिस्तान में लाहौर के सेवानिवृत्त महाधर्माध्यक्ष लौरेंस सल्दान्हा ने फीदेस समाचार सेवा से कहा कि गिरफ्तारी वारंट सही दिशा में उठाया गया कदम है। हम इस समाचार का स्वागत करते हैं तथा आशा है कि दोषियों को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सज़ा दी जाएगी। महाधर्माध्यक्ष ने इंगित किया की गिरफ्तारी और न्यायिक कार्यवाही देश में ईसाईयों और अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा करने की दिशा में महत्वपूर्ण चिह्न होगा।








All the contents on this site are copyrighted ©.