2011-09-07 12:57:38

केरलः केरल के राजनैतिक एवं कलीसियाई नेताओं ने धर्माध्यक्ष थुरुथीकोनम के निधन पर शोक व्यक्त किया


केरल, 6 सितम्बर सन् 2011 (ऊका समाचार): केरल के राजनैतिक एवं कलीसियाई नेताओं ने विजयापुरम के 82 वर्षीय धर्माध्यक्ष थुरुथीकोनम के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
केरल काथलिक धर्माध्यक्षीय समिति के सचिव फादर स्टीवन आलाथारा ने ऊका समाचार को बताया कि हृदय सम्बन्धी समस्या के कारण धर्माध्यक्ष थुरुथीकोनम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ सोमवार प्रातः उनका देहान्त हो गया।
सन् 2006 में, सेवानिवृत्त होने से पहले, 18 वर्षों तक धर्माध्यक्ष थुरुथीकोनम लातीनी रीति के धर्मप्रान्त, विजयापुरम, के धर्माध्यक्ष पद पर बने रहे।
सिरो मलाबार कलीसिया के धर्माधिपति, प्रधान महाधर्माध्यक्ष जॉर्ज आलेनचेरी ने धर्माध्यक्ष थुरुथीकोनम के निधन पर एक शोक सन्देश प्रेषित कर कहा कि दिंवगत धर्माध्यक्ष "अन्यों के लिये आदर्श एवं दर्शनदृष्टा थे" जिन्होंने अपने सहयोगी धर्माध्यक्षों को निर्धनों एवं हाशिये पर रखे लोगों की परवाह करना सिखाया।
केरल के मुख्यमंत्री ओमन चाण्डी ने कहा कि धर्माध्यक्ष थुरुथीकोनम ने जाति और धर्म का भेदभाव किये बिना सभी निधर्नों की हमेशा मदद की।
धर्माध्यक्ष थुरुथीकोनम सन् 1959 ई. में पुरोहित अभिषिक्त किये गये थे।








All the contents on this site are copyrighted ©.