2011-09-01 17:49:11

महाधर्माध्यक्ष जोसेफ चिन्नाथ जापान में वाटिकन के प्रेरितिक राजदूत


(काथलिक न्यूज 1 सितम्बर 2011) संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने 67 वर्षीय महाधर्माध्यक्ष जोसेफ चिन्नाथ को जापान में वाटिकन का प्रेरितिक राजदूत नियुक्त किया है।
महाधर्माध्यक्ष चिन्नाथ का जन्म केरल के चेरथाला स्थित कोकामंगलम में 13 अक्तूबर 1943 को हुआ था। वे 1969 में पुरोहित अभिषिक्त किये गये थे तथा उन्हें सन 1999 में मिलियेभूम के महाधर्माध्यक्ष की पदवी प्रदान की गयी। वे केन्द्रीय अफ्रीकी गणराज्य चाड और तंजानिया में वाटिकन के राजदूत के रूप में काम कर चुके हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.